
देश की नंबर-1 SUV, 5-स्टार सेफ्टी, कीमत ₹7.31 लाख; नवंबर ऑफर में इतनी सस्ती मिल रही, फटाक से लपक लें
नवंबर 2025 में टाटा नेक्सन (Tata Nexon) पर धमाकेदार ऑफर मिल रहा है। कंपनी इस एसयूवी पर पूरे 45,000 रुपये तक की छूट दे रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
टाटा मोटर्स ने नवंबर महीने में भी अपने बेस्टसेलिंग कॉम्पैक्ट SUV टाटा नेक्सन (Tata Nexon) पर शानदार डिस्काउंट ऑफर जारी रखा है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नई नेक्सन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका मिस न करें, क्योंकि कंपनी 45,000 तक का फायदा दे रही है, वो भी नेक्सन के पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों वेरिएंट्स पर यह बेनिफिट मिल रहा है। आइए इस ऑफर की डिटेल्स जानते हैं।

कितनी है छूट?
कुल डिस्काउंट:- 45,000 तक
MY2025 मॉडल पर लॉयल्टी बोनस:- 20,000 तक
ऑफर: पेट्रोल, डीजल और CNG सभी वैरिएंट्स पर
मॉडल ईयर:- 2024 और 2025 दोनों पर लागू
टाटा नेक्सन (Tata Nexon) क्यों है खास?
टाटा नेक्सन (Tata Nexon) आज भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है। नई Nexon में एडवांस्ड फीचर्स जैसे 10.25-इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस कनेक्टिविटी, वॉयस कमांड, 6 एयरबैग और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग शामिल हैं।
इंजन ऑप्शंस
इंजन ऑप्शन की बात करें तो इसमें 1.2L टर्बो पेट्रोल (MT/DCT), 1.5L डीजल (MT/AMT) और 1.2L CNG (MT) का ऑप्शन मिलता है।
कीमत और मुकाबला
इसकी कीमत 7.31 लाख से शुरू होती है और 15.40 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसका मुकाबला महिंद्रा XUV 3XO, किआ सोनेट (Kia Sonet) और स्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq) जैसी एसयूवी से होता है।
क्यों है यह डील खास?
त्योहारी सीजन खत्म होने के बावजूद टाटा ने नवंबर में भी डिस्काउंट जारी रखा है, जो आमतौर पर बहुत कम देखने को मिलता है। नेक्सन (Nexon) खरीदने का यह समय परफेक्ट हो सकता है, क्योंकि आप न सिर्फ प्राइस बेनिफिट पा रहे हैं, बल्कि नए मॉडल ईयर (MY2025) के साथ बेहतर वैल्यू भी हासिल कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




