₹10 लाख से कम में आई देश की पहली पैनोरमिक सनरूफ वाली SUV; टाटा नेक्सन का नया वैरिएंट लॉन्च

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय सड़कों पर टाटा नेक्सन (Tata Nexon) का जलवा बरकरार है। अब टाटा मोटर्स ने अपनी इस सुपरहिट एसयूवी की 10 लाख यूनिट्स बिकने का जश्न मनाते हुए एक नया वैरिएंट 'Nexon Pure+ PS' लॉन्च किया है।

₹10 लाख से कम में आई देश की पहली पैनोरमिक सनरूफ वाली SUV; टाटा नेक्सन का नया वैरिएंट लॉन्च
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारतीय सड़कों पर टाटा नेक्सन (Tata Nexon) का जलवा बरकरार है। अब टाटा मोटर्स ने अपनी इस सुपरहिट एसयूवी की 10 लाख यूनिट्स बिकने का जश्न मनाते हुए एक नया वैरिएंट 'Nexon Pure+ PS' लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत है जो दिल्ली में 9.59 लाख रुपये से शुरू होती है। यह भारत की पहली ऐसी कार बन गई है जो 10 लाख रुपये से कम कीमत में पैनोरमिक सनरूफ (बड़ा वाला सनरूफ) जैसा लग्जरी फीचर दे रही है। टाटा ने इसे उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया है जो कम बजट में प्रीमियम फीचर्स और स्टाइल चाहते हैं। आइए जानते हैं लॉन्च हुई नई एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

एसयूवी में हैं कई इंजन ऑप्शन

टाटा नेक्सन Pure+ PS को आप अपनी पसंद के हिसाब से पेट्रोल, डीजल या सीएनजी (iCNG) किसी भी अवतार में खरीद सकते हैं। पेट्रोल में इसमें 1.2-लीटर का टर्बो इंजन मिलता है जो काफी दमदार है। वहीं, डीजल में यह देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में से एक है। टाटा ने इसमें सीएनजी का भी ऑप्शन दिया है जिसमें कंपनी की मशहूर 'ट्विन सिलेंडर' टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। इससे आपको डिक्की में भी अच्छी जगह मिल जाती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.37 - 14.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 8.4 - 15.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू हैं कार के फीचर्स

फीचर्स के मामले में यह नया वैरिएंट किसी बड़ी महंगी कार से कम नहीं है। इसमें वॉइस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जिसे आप बोलकर खोल या बंद कर सकते हैं। इसके अलावा, केबिन को हाई-टेक बनाने के लिए 26.03 सेमी का हरमन टचस्क्रीन सिस्टम लगाया गया है जो एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। गाने सुनने के शौकीनों के लिए इसमें 6 स्पीकर्स वाला शानदार साउंड सिस्टम है। साथ ही, सेफ्टी के लिए इसमें एचडी रियर-व्यू कैमरा, ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैंप्स और बारिश को पहचानने वाले वाइपर्स जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।

कुछ ऐसी दिखती है एसयूवी

ड्राइविंग को आरामदायक बनाने के लिए टाटा ने इसमें क्रूज कंट्रोल और इलेक्ट्रिक ओआरवीएम जैसे फीचर्स जोड़े हैं। लुक्स की बात करें तो इसकी कूपे जैसी डिजाइन और पीछे की एलईडी टेल लैंप्स इसे सड़क पर भीड़ से अलग दिखाती हैं। टाटा मोटर्स के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवास्तव ने इस मौके पर कहा कि नेक्सन भारत की नंबर-1 एसयूवी रही है। वहीं, यह अब 10 लाख से ज्यादा परिवारों का हिस्सा है। उनका लक्ष्य हर बजट वाले ग्राहक को बेहतरीन सेफ्टी और मॉडर्न फीचर्स देना है।

देखें वैरिएंट वाइज कीमत

कीमतों की बात करें तो इसका पेट्रोल मैनुअल मॉडल 9.59 लाख रुपये से शुरू होता है। जबकि पेट्रोल ऑटोमैटिक (AMT) के लिए आपको 10.14 लाख रुपये खर्च करने होंगे। सीएनजी मॉडल की कीमत 10.39 लाख रुपये रखी गई है। जबकि डीजल लवर्स के लिए मैनुअल मॉडल 10.54 लाख और ऑटोमैटिक 11.19 लाख रुपये में उपलब्ध है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।