लॉन्च होने वाली है न्यू नेक्सन, लीक फोटोज में बड़ी पैनोरमिक सनरूफ और क्रूज कंट्रोल दिखा; कीमत ₹9.49 लाख!

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

नेक्सन के इस नए 'Pure+ PS' वैरिएंट में 'PS' का मतलब पैनोरमिक सनरूफ है। लॉन्च होने पर यह भारत की पैनोरमिक सनरूफ वाली सबसे सस्ती गाड़ी भी होगी। उम्मीद है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। 'Vahan Warta ने इस Pure+ PS वैरिएंट के इंटीरियर की लीक हुई फोटोज पोस्ट की हैं।

लॉन्च होने वाली है न्यू नेक्सन, लीक फोटोज में बड़ी पैनोरमिक सनरूफ और क्रूज कंट्रोल दिखा; कीमत ₹9.49 लाख!
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में नेक्सन उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। देश के SUV सेगमेंट में भी इसका एक तरफा दबदबा देखने को मिलता है। ये सब-4m SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। अब कंपनी इसमें Pure+ नाम का एक नया वैरिएंट जोड़ने वाली है। ये कम कीमत में ग्राहकों को कई शानदार फीचर्स देगा। इतना ही नहीं, लॉन्च से पहले इस वैरिएंट के फोटोज भी लीक हो गाए हैं। इन फोटोज में एक बड़ी पैनोरमिक सनरूफ भी देखने को मिल रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

दरअसल, नेक्सन के इस नए 'Pure+ PS' वैरिएंट में 'PS' का मतलब पैनोरमिक सनरूफ है। लॉन्च होने पर यह भारत की पैनोरमिक सनरूफ वाली सबसे सस्ती गाड़ी भी होगी। उम्मीद है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। 'Vahan Warta ने इस Pure+ PS वैरिएंट के इंटीरियर की लीक हुई फोटोज पोस्ट की हैं। माना जा रहा है कि Pure+ PS की लॉन्च कीमत Pure+ S से थोड़ी ज्यादा होगी। Pure+ S के टर्बो पेट्रोल 6MT वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.23 लाख रुपए है। माना जा रहा है कि पैनोरमिक सनरूफ वाले अपकमिंग Pure+PS वैरिएंट की एक्सपेक्टेड शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.49 लाख रुपए होगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.37 - 14.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 8.4 - 15.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

पहले पैनोरमिक सनरूफ सिर्फ टॉप-मॉडल में ही मिलती थी, लेकिन Pure मॉडल में इसे लाकर, कंपनी पेट्रोल, डीजल और iCNG, सभी तरह के इंजन वाली गाड़ियों में लग्जरी फीचर्स को आम लोगों तक पहुंचा रही है। हालांकि, फीचर्स की पूरी लिस्ट अभी सामने नहीं आई है। Pure+PS भारत में पैनोरमिक सनरूफ वाली सबसे ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी गाड़ी साबित होने वाली है। बता दें कि अभी पैनोरमिक सनरूफ की सुविधा Creative+ PS वैरिएंट से शुरू होती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.32 लाख रुपए है।

पैनोरमिक सनरूफ के अलावा, नेक्सन Pure+ PS वैरिएंट में एक और एक्स्ट्रा फीचर क्रूज कंट्रोल का मिलेगा। लीक हुई फोटोज से इस बात की पुष्टि हो गई है, जिनमें हम स्पीड सेट करने और क्रूज को फिर से चालू करने के लिए दिए गए बटन देख सकते हैं। यह ध्यान देने वाली बात है कि पहले क्रूज कंट्रोल की सुविधा सिर्फ Creative वैरिएंट और उससे ऊपर के मॉडल्स में ही मिलती थी, लेकिन अब इसे Pure+ वैरिएंट में भी उपलब्ध करा दिया गया है।

टाटा नेक्सन के वैरिएंट वाइज फीचर्स

टाटा नेक्सन स्मार्ट
इसमें पेट्रोल-5MT और CNG-6MT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ISOFIX, सेंट्रल लॉकिंग, हिल-होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, मैनुअल डे/नाइट इनसाइड रियर व्यू मिरर, मल्टी ड्राइव मोड (ईको, सिटी, स्पोर्ट्स), LED हेडलाइट्स और DRLs, टेल-लाइट्स को जोड़ने वाली LED स्ट्रिप, 16-इंच स्टील व्हील, इलुमिनेटेड लोगो और टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्ट के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट पावर विंडो, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल AC, फ्रंट में 12V चार्जिंग पोर्ट, फोल्डिंग रियर सीट्स और सभी यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट शामिल है।

टाटा नेक्सन प्योर+ S
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-6AMT, CNG-6MT और डीजल-6MT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन प्योर + के फीचर्स के साथ ऑटो हेडलैम्प, ऑटोमैटिक वाइपर और सनरूफ शामिल है। इसमें नेक्सन स्मार्ट + S के फीचर्स के साथ रियर कैमरा, ऑटो-फोल्ड आउटसाइड रियर-व्यू मिरर, बॉडी-कलर डोर हैंडल, शार्क फिन एंटीना, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, 4 स्पीकर, 4-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर की सीट, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट और रियर AC वेंट शामिल हैं।

टाटा नेक्सन क्रिएटिव+ PS
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-7DCT, CNG-6MT, डीजल-6MT और डीजल-6AMT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन क्रिएटिव + S के फीचर्स के साथ टायर प्रेशर मॉनिटर, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फ्रंट फॉग लाइट, रियर डिफॉगर, फ्रंट पार्किंग सेंसर, पैनोरमिक सनरूफ, बायो-LED हेडलाइट्स, LED टेल-लाइट्स, कीलेस एंट्री, 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीटें, रियर सेंटर आर्मरेस्ट, वायरलेस चार्जर, 4 स्पीकर और 2 ट्वीटर और रियर में USB A और C टाइप चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं।

टाटा नेक्सन फियरलेस+ PS
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-7DCT, CNG-6MT और डीजल-6AMT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन क्रिएटिव + PS के फीचर्स के साथ रियर-व्यू मिरर के अंदर ऑटो-डिमिंग, हाइट-एडजेस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट, LED DRLs, वेलकम/गुडबाय टेल-लाइट्स एनीमेशन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, लेदरेट सीट और स्टीयरिंग अपहोल्स्ट्री, क्रोम इनर डोर हैंडल, एयर प्यूरीफायर, रिमोट फीचर्स के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, नेविगेशन के साथ 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक्सप्रेस कूलिंग, वायरलेस चार्जर, 4 स्पीकर, 4 ट्वीटर और एक सबवूफर JBL सिस्टम, OTA अपडेट और इमरजेंसी और ब्रेकडाउन कॉल असिस्ट शामिल है।

डेटा सोर्स: VahanWarta

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।