फुल चार्ज पर 465 km दौड़ती है यह कार, अब आया 50,000 रुपये का डिस्काउंट; सेफ्टी में भी 5-स्टार
टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग इलेक्ट्रिक मॉडलों पर मई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी बेस्ट-सेलिंग इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) पर भी डिस्काउंट दे रही है।

टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग इलेक्ट्रिक मॉडलों पर मई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी बेस्ट-सेलिंग इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) पर भी डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक टाटा नेक्सन ईवी पर इस दौरान अधिकतम 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टाटा नेक्सन ईवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे विस्तार से।
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
टाटा नेक्सन EV में पावरट्रेन के तौर पर ग्राहकों को 2 बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। पहला बैटरी पैक 30kWh से लैस है। जबकि दूसरा 40.5kWh की बैटरी पैक से लैस है। कंपनी का दावा है कि छोटे बैटरी पैक से ग्राहकों को सिंगल चार्ज में 325 किलोमीटर जबकि बड़ी बैटरी फुल चार्ज पर अपने ग्राहकों को 465 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख
Mahindra 3XO EV
₹ 13.89 - 15.46 लाख
Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख
VinFast VF6
₹ 16.49 - 18.29 लाख
Maruti Suzuki e Vitara
₹ 15.99 - 20.01 लाख
Tata Curvv EV
₹ 16.99 - 19.49 लाख
कार में है 6-एयरबैग की सेफ्टी
दूसरी ओर कार के इंटीरियर में ग्राहकों को 12.3-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और सिंगल पेन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में स्टैंडर्ड 6-एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है।
इतनी है ईवी की कीमत
बता दें कि टाटा नेक्सन EV को फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में भारत NCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी है। टाटा नेक्सन EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 20.46 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि नेक्सन ईवी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी भी है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


