
रच दिया इतिहास! बन गई 100000 यूनिट बिक्री करने वाली देश की पहली इलेक्ट्रिक कार; रेंज 450 km से ज्यादा
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच टाटा मोटर्स ने नया इतिहास रच दिया है। बता दें कि टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon.ev) 1 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली देश की पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है।
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच टाटा मोटर्स ने नया इतिहास रच दिया है। बता दें कि टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon.ev) 1 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली देश की पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है। यह उपलब्धि न सिर्फ टाटा मोटर्स के लिए, बल्कि देश की पूरी EV इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा माइलस्टोन मानी जा रही है। साल 2020 में लॉन्च हुई Nexon.ev ने भरोसेमंद परफॉर्मेंस, मजबूत रेंज और बेहतर चार्जिंग नेटवर्क के दम पर ग्राहकों का विश्वास जीता है। यही वजह है कि Nexon.ev आज भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है।






कुछ ऐसा है पावरट्रेन
टाटा नेक्सन EV में पावरट्रेन के तौर पर ग्राहकों को 2 बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। पहला बैट्री पैक 30kWh से लैस है जो 129bhp की अधिकतम पावर और 215Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। जबकि दूसरा 40.5kWh की बैटरी बैक से लैस है जो 144bhp की अधिकतम पावर और 215Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि छोटे बैटरी पैक से ग्राहकों को सिंगल चार्ज में 325 किलोमीटर जबकि बड़ी बैटरी फुल चार्ज पर अपने ग्राहकों को 465 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF6
₹ 16.49 - 18.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इतनी है ई-एसयूवी की कीमत
दूसरी ओर कार के इंटीरियर में ग्राहकों को 12.3-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और सिंगल पेन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में स्टैंडर्ड 6-एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है।
5-स्टार सेफ्टी से है लैस
बता दें कि टाटा नेक्सन EV को फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में भारत NCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी है। टाटा नेक्सन EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 17.49 लाख रुपये तक जाती है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




