मारुति Vs टाटा: 365 दिन चली इन 2 SUV में हुई 'फाइट', फिर लोगों ने इस मॉडल को जिता दिया

Jan 22, 2026 04:54 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

कैलेंडर ईयर 2025 में टाटा नेक्सन अपनी साख बचाने में कामयाब हो गई। नई GST 2.0 लागू होने के बाद इस SUV की सेल में गजब का इजाफा देखने को मिला। इसकी डिमांड के आंकड़े को इस तरह भी समझा जा सकता है कि इसे कैलेंडर ईयर 2024 की तुलना में 24% की शानदार ग्रोथ मिल गई।

मारुति Vs टाटा: 365 दिन चली इन 2 SUV में हुई 'फाइट', फिर लोगों ने इस मॉडल को जिता दिया
लॉन्च की सूचना पाएं

कैलेंडर ईयर 2025 में टाटा नेक्सन अपनी साख बचाने में कामयाब हो गई। नई GST 2.0 लागू होने के बाद इस SUV की सेल में गजब का इजाफा देखने को मिला। इसकी डिमांड के आंकड़े को इस तरह भी समझा जा सकता है कि इसे कैलेंडर ईयर 2024 की तुलना में 24% की शानदार ग्रोथ मिल गई। इतना ही नहीं, नेक्सन ने CY2025 के दौरान मारुति ब्रेजा को भी पीछे छोड़ दिया। ब्रेजा को बीते साल करीब 7% की सालाना डिग्रोथ का भी सामना करना पड़ा। इन दोनों SUV के बीच 25,251 यूनिट का अंतर रहा। चलिए एक बार इनके कैलेंडर ईयर के सेल्स आंकड़ों को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
टॉप-10 कार कैलेंडर ईयर 2025
नंमॉडलCY 2025CY 2024
1मारुति डिजायर2,14,4881,67,988
2हुंडई क्रेटा2,01,1221,86,919
3टाटा नेक्सन2,00,5611,61,611
4मारुति वैगनआर1,94,2381,90,855
5मारुति अर्टिगा1,92,0251,90,091
6मारुति स्विफ्ट1,89,2611,72,808
7मारुति फ्रोंक्स1,79,8941,56,236
8महिंद्रा स्कॉर्पियो1,76,9881,66,364
9मारुति ब्रेजा1,75,3101,88,160
10टाटा पंच1,73,5022,02,030
टोटल18,97,38917,83,062

सब कॉम्पैक्ट 4-मीटर SUV सेगमेंट में शामिल नेक्सन और ब्रेजा की कैलेंडर ईयर 2025 सेल्स की बात करें तो टाटा नेक्सन की CY2025 में 2,00,561 यूनिट बिकीं। जबकि CY2025 के दौरान इसकी 1,61,611 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 38,950 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसके 24.10% की ईयरली ग्रोथ मिली। दूसरी तरफ, मारुति ब्रेजा की CY2025 में 1,75,310 यूनिट बिकीं। जबकि CY2025 के दौरान इसकी 1,88,160 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 12,850 यूनिट कम बिकीं और इसके 6.83% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

टाटा नेक्सन स्मार्ट
इसमें पेट्रोल-5MT और CNG-6MT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ISOFIX, सेंट्रल लॉकिंग, हिल-होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, मैनुअल डे/नाइट इनसाइड रियर व्यू मिरर, मल्टी ड्राइव मोड (ईको, सिटी, स्पोर्ट्स), LED हेडलाइट्स और DRLs, टेल-लाइट्स को जोड़ने वाली LED स्ट्रिप, 16-इंच स्टील व्हील, इलुमिनेटेड लोगो और टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्ट के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट पावर विंडो, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल AC, फ्रंट में 12V चार्जिंग पोर्ट, फोल्डिंग रियर सीट्स और सभी यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट शामिल है।

टाटा नेक्सन प्योर+ S
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-6AMT, CNG-6MT और डीजल-6MT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन प्योर + के फीचर्स के साथ ऑटो हेडलैम्प, ऑटोमैटिक वाइपर और सनरूफ शामिल है। इसमें नेक्सन स्मार्ट + S के फीचर्स के साथ रियर कैमरा, ऑटो-फोल्ड आउटसाइड रियर-व्यू मिरर, बॉडी-कलर डोर हैंडल, शार्क फिन एंटीना, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, 4 स्पीकर, 4-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर की सीट, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट और रियर AC वेंट शामिल हैं।

टाटा नेक्सन क्रिएटिव+ PS
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-7DCT, CNG-6MT, डीजल-6MT और डीजल-6AMT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन क्रिएटिव + S के फीचर्स के साथ टायर प्रेशर मॉनिटर, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फ्रंट फॉग लाइट, रियर डिफॉगर, फ्रंट पार्किंग सेंसर, पैनोरमिक सनरूफ, बायो-LED हेडलाइट्स, LED टेल-लाइट्स, कीलेस एंट्री, 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीटें, रियर सेंटर आर्मरेस्ट, वायरलेस चार्जर, 4 स्पीकर और 2 ट्वीटर और रियर में USB A और C टाइप चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं।

टाटा नेक्सन फियरलेस+ PS
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-7DCT, CNG-6MT और डीजल-6AMT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन क्रिएटिव + PS के फीचर्स के साथ रियर-व्यू मिरर के अंदर ऑटो-डिमिंग, हाइट-एडजेस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट, LED DRLs, वेलकम/गुडबाय टेल-लाइट्स एनीमेशन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, लेदरेट सीट और स्टीयरिंग अपहोल्स्ट्री, क्रोम इनर डोर हैंडल, एयर प्यूरीफायर, रिमोट फीचर्स के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, नेविगेशन के साथ 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक्सप्रेस कूलिंग, वायरलेस चार्जर, 4 स्पीकर, 4 ट्वीटर और एक सबवूफर JBL सिस्टम, OTA अपडेट और इमरजेंसी और ब्रेकडाउन कॉल असिस्ट शामिल है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।