
नए साल पर टाटा ने कर दी ग्राहकों की बल्ले-बल्ले! नेक्सन खरीदने पर मिलेगा भारी डिस्काउंट, देखें डिटेल
टाटा मोटर्स ने नए साल यानी 2026 के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी सबसे पॉपुलर और पिछले कुछ महीनों से देश की नंबर-1 SUV बन चुकी नेक्सन पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है।
टाटा मोटर्स ने नए साल यानी 2026 के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी सबसे पॉपुलर और पिछले कुछ महीनों से देश की नंबर-1 SUV बन चुकी नेक्सन पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। इस महीने इस कार को खरीदने पर ग्राहकों को 60,000 रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। कंपनी कार के पेट्रोल, डीजल और CNG सभी वैरिएंट पर ये डिस्काउंट दे रही है। नेक्सन की एक्स-शोरूम कीमतें 7.99 लाख से 14.15 लाख रुपए के बीच हैं।






टाटा नेक्सन को दो इंजन ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें एक 120hp पावर वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और दूसरा 115hp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। दोनों में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। चलिए टाटा नेक्सन के वैरिएंट वाइज फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की पूरी डिटेल जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon
₹ 7.32 - 14.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.28 - 14.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Gravite
₹ 6 - 9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Bolero Neo
₹ 8.49 - 10.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
1. टाटा नेक्सन स्मार्ट
इसमें पेट्रोल-5MT और CNG-6MT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ISOFIX, सेंट्रल लॉकिंग, हिल-होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, मैनुअल डे/नाइट इनसाइड रियर व्यू मिरर, मल्टी ड्राइव मोड (ईको, सिटी, स्पोर्ट्स), LED हेडलाइट्स और DRLs, टेल-लाइट्स को जोड़ने वाली LED स्ट्रिप, 16-इंच स्टील व्हील, इलुमिनेटेड लोगो और टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्ट के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट पावर विंडो, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल AC, फ्रंट में 12V चार्जिंग पोर्ट, फोल्डिंग रियर सीट्स और सभी यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट शामिल है।
2. टाटा नेक्सन स्मार्ट+
इसमें पेट्रोल-5MT, पेट्रोल-6AMT, CNG-6MT और डीजल-6MT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन स्मार्ट के फीचर्स के साथ रिमोट सेंट्रल लॉकिंग, व्हील कवर, फॉलो-मी-होम हेडलाइट्स, आउटसाइ़ड रियर व्यू मिरर के लिए पावर एडजस्ट, 7.0-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले, 2 स्पीकर, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, सभी पावर विंडो और पैडल शिफ्टर्स (केवल AMT) शामिल है।
3. टाटा नेक्सन स्मार्ट+ S
इसमें पेट्रोल-5MT, CNG-6MT और डीजल-6MT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन स्मार्ट + के फीचर्स के साथ ऑटो हेडलैम्प्स, ऑटो वाइपर, सनरूफ और रूफ रेल दिए हैं।
4. टाटा नेक्सन प्योर+
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-6AMT, CNG-6MT, डीजल-6MT और डीजल-6AMT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन स्मार्ट + S के फीचर्स के साथ रियर कैमरा, ऑटो-फोल्ड आउटसाइड रियर-व्यू मिरर, बॉडी-कलर डोर हैंडल, शार्क फिन एंटीना, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, 4 स्पीकर, 4-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर की सीट, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट और रियर AC वेंट शामिल हैं।
5. टाटा नेक्सन प्योर+ S
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-6AMT, CNG-6MT और डीजल-6MT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन प्योर + के फीचर्स के साथ ऑटो हेडलैम्प, ऑटोमैटिक वाइपर और सनरूफ शामिल है।
6. टाटा नेक्सन क्रिएटिव
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-6AMT, पेट्रोल-7DCT, CNG-6MT, डीजल-6MT और डीजल-6AMT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन प्योर + S के फीचर्स के साथ 360-डिग्री कैमरा, रियर वाइपर, 16-इंच एलॉय व्हील, पुश बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, कूल्ड ग्लव बॉक्स और USB टाइप A और टाइप C चार्जिंग पोर्ट दिए हैं।
7. टाटा नेक्सन क्रिएटिव+ S
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-6AMT, CNG-6MT, डीजल-6MT और डीजल-6AMT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन क्रिएटिव के फीचर्स के साथ ऑटो हेडलैम्प, ऑटोमैटिक वाइपर और सनरूफ शामिल हैं।
8. टाटा नेक्सन क्रिएटिव+ PS
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-7DCT, CNG-6MT, डीजल-6MT और डीजल-6AMT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन क्रिएटिव + S के फीचर्स के साथ टायर प्रेशर मॉनिटर, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फ्रंट फॉग लाइट, रियर डिफॉगर, फ्रंट पार्किंग सेंसर, पैनोरमिक सनरूफ, बायो-LED हेडलाइट्स, LED टेल-लाइट्स, कीलेस एंट्री, 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीटें, रियर सेंटर आर्मरेस्ट, वायरलेस चार्जर, 4 स्पीकर और 2 ट्वीटर और रियर में USB A और C टाइप चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं।
9. टाटा नेक्सन फियरलेस+ PS
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-7DCT, CNG-6MT और डीजल-6AMT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन क्रिएटिव + PS के फीचर्स के साथ रियर-व्यू मिरर के अंदर ऑटो-डिमिंग, हाइट-एडजेस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट, LED DRLs, वेलकम/गुडबाय टेल-लाइट्स एनीमेशन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, लेदरेट सीट और स्टीयरिंग अपहोल्स्ट्री, क्रोम इनर डोर हैंडल, एयर प्यूरीफायर, रिमोट फीचर्स के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, नेविगेशन के साथ 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक्सप्रेस कूलिंग, वायरलेस चार्जर, 4 स्पीकर, 4 ट्वीटर और एक सबवूफर JBL सिस्टम, OTA अपडेट और इमरजेंसी और ब्रेकडाउन कॉल असिस्ट शामिल है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




