Hindi Newsऑटो न्यूज़tata nexon csd price tax exemption up to rs 86000
टैक्स में जबरदस्त छूट! यहां से टाटा नेक्सन खरीदने पर ₹86,000 तक की सीधी बचत

टैक्स में जबरदस्त छूट! यहां से टाटा नेक्सन खरीदने पर ₹86,000 तक की सीधी बचत

संक्षेप:

जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स के बाद कीमतों में आई राहत का फायदा देश की बेस्ट-सेलिंग कार टाटा Tata Nexon पर भी देखने मिल रहा है। दरअसल, यहां आम तौर पर लगने वाले 28 पर्सेंट की जगह सिर्फ 14 पर्सेंट GST देना होता है।

Dec 21, 2025 03:41 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स के बाद कीमतों में आई राहत का फायदा देश की बेस्ट-सेलिंग कार टाटा नेक्सन (Tata Nexon) पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, CSD यानी कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट से खरीदारी करने पर जवानों और पात्र ग्राहकों को यहां आम तौर पर लगने वाले 28 पर्सेंट की जगह सिर्फ 14 पर्सेंट GST देना होता है। इसी वजह से नेक्सन की कीमत CSD में एक्स-शोरूम के मुकाबले काफी कम हो जाती है। Cars24 के अनुसार, नेक्सन के अलग-अलग वैरिएंट्स पर CSD के जरिए 75 हजार से 86 हजार रुपये तक की सीधी टैक्स बचत हो रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

दमदार इंजन से लैस है एसयूवी

टाटा नेक्सन में पावरट्रेन के तौर पर 1.2-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन दिया गया है जो 120bhp की अधिकतम पावर और 170Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, कार में 1.5-लीटर का डीजल इंजन भी दिया गया है जो 110bhp की अधिकतम पावर और 260Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है। बता दें कि भारतीय मार्केट में टाटा नेक्सन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से टॉप मॉडल में 15.60 लाख रुपये तक जाती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.28 - 14.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.55 - 12.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Bolero Neo

Mahindra Bolero Neo

₹ 8.49 - 10.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
वैरिएंटसीएसडी प्राइस (लाख रुपये)एक्स-शोरूम प्राइस (लाख रुपये)अंतर
Nexon Smart Plus7.25875,000
Nexon Pure Plus8.319.0574,000
Nexon Creative9.099.9081,000
Nexon Creative Plus9.4010.2585,000
Nexon Creative Plus AMT9.9910.8586,000

10.25-इंच स्क्रीन से लैस है कार

दूसरी ओर कार के इंटीरियर में ग्राहकों को 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, हाइट एडजेस्टेबल फ्रंट सीट, क्रूज कंट्रोल और जेबीएल साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दूसरी ओर ग्राहकों की सेफ्टी के लिए कार में स्टैंडर्ड 6-एयरबैग, ABS टेक्नोलॉजी, हिल असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है। बता दें कि ग्लोबल NCAP ने टाटा नेक्सन को फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग दी है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।