टाटा नेक्सन का नया कैमो एडिशन लॉन्च, कीमत ₹9.99 लाख से शुरू; जानें क्या हैं खासियतें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर एसयूवी नेक्सन का नया नेक्सन कैमो एडिशन (Nexon Camo Edition) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी है।

tata nexon camo edition launched at rs 9-99 lakh check out its features
टाटा नेक्सन कैमो एडिशन लॉन्च
Tata Nexon
केवल
9,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

टाटा मोटर्स ने भारतीय मार्केट में अपनी पॉपुलर एसयूवी नेक्सन का नया नेक्सन कैमो एडिशन (Nexon Camo Edition) लॉन्च कर दिया है। सीमित समय के लिए पेश किए गए इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे क्रिएटिव और उससे ऊपर के वैरिएंट्स में पेश किया है। इस नए एडिशन में एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग डिटेल्स और कुछ काफी काम के नए टेक अपडेट्स दिए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने इसके रेगुलर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी (CNG) इंजन ऑप्शंस में कोई बदलाव नहीं किया है। आइए जानते हैं इस नई गाड़ी में क्या खास देखने को मिलता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल9,900/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
EMI केवल15,200/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
EMI केवल9,800/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Honda City
₹ 12 - 20.99 लाख
EMI केवल15,700/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल14,400/ माह
अपनी EMI जानें

एक्सटीरियर और इंटीरियर में नया लुक

लुक्स और डिजाइन की बात करें तो नेक्सन कैमो एडिशन को दो एकदम नए और खास एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शंस में लाया गया है। इनमें मुन्नार मिस्ट (Munnar Mist) और कूर्ग क्लाउड (Coorg Cloud) शामिल हैं। इसके अलावा, फ्रंट फेंडर्स पर 'Camo' की खास बैजिंग दी गई है, जो इसे रेगुलर नेक्सन से एक अलग और प्रीमियम पहचान देती है। गाड़ी के केबिन के अंदर भी कैमो थीम को बरकरार रखा गया है, जहां फ्रंट-सीट के हेडरेस्ट पर खास 'Camo' परफॉरेशन देखने को मिलती है।

बड़ा टचस्क्रीन और नए फीचर्स

केबिन के अंदर सबसे बड़ा और अहम अपडेट इसका नया 12.3-इंच का हरमन टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है। स्टैंडर्ड नेक्सन के मुकाबले यह स्क्रीन साइज में काफी बड़ी है। इसके अलावा, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पहले की तरह ही मिलता है। सेफ्टी और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें एक इंटीग्रेटेड डैशकैम भी जोड़ दिया है, जो कार के 360-डिग्री कैमरा सिस्टम के साथ मिलकर काम करता है। इससे ड्राइवरों को बाहर से अलग से कोई डैशकैम लगवाने की झंझट नहीं रहेगी।

दमदार फीचर्स और सेफ्टी किट

वैरिएंट के हिसाब से इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 9-स्पीकर वाला जेबीएल (JBL) ऑडियो सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, वायरलेस चार्जर और कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसके टॉप वैरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटरिंग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) तकनीकें भी मौजूद हैं। यह एडिशन क्रिएटिव, क्रिएटिव+ S, क्रिएटिव+ PS, फियरलेस+ PS और फियरलेस+ A PS जैसे ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

इंजन ऑप्शन और कड़ा मुकाबला

इंजन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल सीएनजी का ऑप्शन मिलता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल, एएमटी (AMT) और 7-स्पीड डीसीए (DCA) ऑटोमैटिक का ऑप्शन दिया गया है। भारतीय बाजार में इस स्पेशल एडिशन का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO, स्कोडा कायलाक और किआ साइरोस जैसी गाड़ियों से होगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ग्राहक इसके नए कलर्स, बड़ी स्क्रीन और इंटीग्रेटेड डैशकैम को कितना पसंद करते हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़टाटा नेक्सन का नया कैमो एडिशन लॉन्च, कीमत ₹9.99 लाख से शुरू; जानें खासियतें