₹8 लाख की इस देसी SUV को खरीदने टूटे ग्राहक, बिक्री में शान से बनी नंबर-1; इसमें 5-स्टार सेफ्टी भी
भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा नेक्सन का बोलबाला हमेशा से रहा है। एक बार फिर इसे सही साबित करते हुए टाटा नेक्सन (Tata Nexon) बीते महीने यानी मार्च, 2026 की बेस्ट-सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी बन गई।

भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा नेक्सन का बोलबाला हमेशा से रहा है। एक बार फिर इसे सही साबित करते हुए टाटा नेक्सन (Tata Nexon) बीते महीने यानी मार्च, 2026 की बेस्ट-सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी बन गई। बता दें कि इस दौरान टाटा नेक्सन ने कुल 19,810 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि इस सेगमेंट की दूसरी एसयूवी जैसे मारुति सुजुकी ब्रेजा को इस दौरान कुल 16,130 और किआ सोनेट को 12,012 नए ग्राहक मिले। इसके अलावा, टाटा नेक्सन अपनी ही कंपनी की पंच के बाद देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी रही। आइए जानते हैं टाटा नेक्सन के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon
₹ 7.32 - 14.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.23 - 13.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Sonet
₹ 7.3 - 14.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 12.89 - 25.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दमदार इंजन और पावर का कॉम्बिनेशन
टाटा नेक्सन अपनी कैटेगरी की सबसे भरोसेमंद एसयूवी मानी जाती है। इस कार में कंपनी ने दो इंजन ऑप्शन दिए हैं। पहला 1.2-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 120bhp की मैक्सिमम पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। उन लोगों के लिए जो डीजल कार पसंद करते हैं, इसमें 1.5-लीटर का डीजल इंजन मिलता है जो 110bhp की पावर और 260Nm का तगड़ा टॉर्क देता है। भारतीय मार्केट में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 15.60 लाख रुपये तक जाती है।
हाई-टेक फीचर्स और लग्जरी इंटीरियर
कार के इंटीरियर को 10.25-इंच के बड़े टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और इतने ही बड़े फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ सजाया गया है। सफर को आरामदायक बनाने के लिए इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, जेबीएल (JBL) साउंड सिस्टम आपके म्यूजिक एक्सपीरियंस को और भी शानदार बना देता है। ड्राइवर की सुविधा के लिए इसमें हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स दी गई हैं, जिससे लंबी दूरी की यात्रा भी थकान भरी नहीं होती।
सेफ्टी का '5-स्टार' भरोसा
टाटा नेक्सन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी मजबूती है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे फैमिली सेफ्टी के लिए पूरे 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए टाटा ने इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6-एयरबैग्स दिए हैं। इसके अलावा, कार में ABS टेक्नोलॉजी, हिल असिस्ट और पार्किंग को आसान बनाने के लिए 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


