₹50,000 तक सस्ती हो गई 5-स्टार सेफ्टी वाली यह फैमिली कार, कीमत ₹7.36 लाख; 24 km का माइलेज भी
टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर मई, 2026 में बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी ताबड़तोड़ बिकने वाली एसयूवी टाटा नेक्सन (Tata Nexon) पर भी डिस्काउंट दे रही है।

अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी घर लाना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर मई, 2026 में बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी ताबड़तोड़ बिकने वाली एसयूवी टाटा नेक्सन (Tata Nexon) पर भी डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान टाटा नेक्सन खरीदने पर अधिकतम 25,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं टाटा नेक्सन के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






डिजाइन और फीचर्स
टाटा नेक्सन का लुक काफी स्पोर्टी और मॉडर्न है। इसमें 'एलईडी डीआरएल' और 'कनेक्टेड टेललाइट्स' दी गई हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 208 मिमी है। इसकी वजह से यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों और बड़े स्पीड ब्रेकर्स पर बहुत आसानी से निकल जाती है। अंदर की तरफ आपको 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, शानदार साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें और अब कुछ मॉडल्स में पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा भी इसमें कई मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। दू
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon
₹ 7.32 - 14.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.37 - 14.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 8.4 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
पावरट्रेन और माइलेज
पावरट्रेन के तौर पर नेक्सन में आपको इंजन के तीन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें पेट्रोल, डीजल और अब टर्बो-सीएनजी शामिल है। इसका 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन काफी फुर्तीला है। जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन लंबी दूरी तय करने वालों के लिए बेस्ट है। एसयूवी का पेट्रोल वैरिएंट लगभग 17 किमी/लीटर, सीएनजी लगभग 17-18 किमी/किग्रा और डीजल 23 से 24 किमी/लीटर तक का बेहतरीन माइलेज दे देता है। यह गाड़ी मैनुअल, एएमटी और डीसीए गियरबॉक्स के साथ आती है जिससे शहर में चलाना बहुत आसान हो जाता है।
सेफ्टी और कीमत
टाटा नेक्सन की सबसे बड़ी ताकत इसकी सेफ्टी है। इसे ग्लोबल NCAP और भारत NCAP दोनों से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। भारतीय मार्केट में टाटा नेक्सन की एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.36 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 14.22 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


