टाटा का मास्टरस्ट्रोक! सिएरा के हिट होते ही हैरियर-सफारी में भी डाला ये इंजन, अब मिलेगा 29 KM का माइलेज
टाटा ने हैरियर (Tata Harrier) और सफारी (Safari) के लिए नया 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन तैयार किया है। ये वही इंजन है, जो सिएरा में लगा है, जिसका ARAI माइलेज (पेट्रोल) 29.9 किमी/लीटर (ऑटोमेटिक) क्लेम किया गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

अब तक टाटा हैरियर (Tata Harrier) और टाटा सफारी (Tata Safari) सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही उपलब्ध थीं, लेकिन जल्द ही यह तस्वीर बदलने वाली है। टाटा मोटर्स इन दोनों पॉपुलर SUVs में अपना नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन देने की तैयारी में है। इस इंजन का नाम हाइपेरियन (Hyperion) है। इसकी पहली झलक हाल ही में लॉन्च हुई नई टाटा सिएरा (Tata Sierra) में देखने को मिली है, जिसका ARAI माइलेज (पेट्रोल) 29.9 किमी/लीटर (ऑटोमेटिक) तक क्लेम किया गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Safari
₹ 14.66 - 25.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 14 - 25.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 4.57 - 7.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 6 - 9.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या है टाटा का नया 1.5L हाइपेरियन पेट्रोल इंजन?
टाटा (Tata) का यह नया 1.5L हाइपेरियन टर्बो पेट्रोल इंजन पूरी तरह मॉडर्न टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसमें 4-सिलेंडर सेटअप, डायरेक्ट फ्यूल इंजेक्शन, वेरिएबल जियोमेट्री टर्बोचार्जर (VGT) जैसी एडवांस्ड तकनीक दी गई है। सिएरा (Sierra) में यह इंजन 158 bhp की पावर और 255 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
हैरियर और सफारी के लिए ज्यादा पावरफुल ट्यूनिंग
टाटा (Tata) ने हैरियर (Harrier) और सफारी (Safari) के लिए इसी इंजन को और ज्यादा पावरफुल बनाया है। इन दोनों SUVs में यह इंजन 168 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा, यानी अब पेट्रोल इंजन के साथ भी हैरियर (Harrier) और सफारी (Safari) दमदार परफॉर्मेंस देने वाली हैं।
गियरबॉक्स ऑप्शन भी होंगे मौजूद
नई पेट्रोल हैरियर (Harrier) और सफारी (Safari) में ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलेंगे, जिससे ड्राइविंग और भी आसान और आरामदायक होगी।
हैरियर पेट्रोल के वैरिएंट्स
टाटा हैरियर (Tata Harrier) पेट्रोल को कई वैरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा, जिनमें स्मार्ट प्योर X, प्योर एक्स डार्क (Pure X Dark), एडवेंचर (Adventure), एडवेंचर X डार्क (Adventure X Dark), फियरलेस एक्स (Fearless X), फियरलेस एक्स डार्क (Fearless X Dark), फियरलेस एक्स स्टील्थ (Fearless X Stealth), सफारी पेट्रोल (Safari Petrol) के वैरिएंट्स शामिल हैं।
वहीं, टाटा सफारी पेट्रोल (Tata Safari Petrol) को और भी ज्यादा वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इसमें स्मार्ट (Smart), प्योर (Pure), प्योर एक्स डार्क (Pure X Dark), एडवेंचर X+, एडवेंचर X+ Dark, एकम्पलिश्ड X, एकम्पलिश्ड X+, एकम्पलिश्ड X+ Dark, एकम्पलिश्ड X Stealth, एकम्पलिश्ड X Ultra और एकम्पलिश्ड X रेड डार्क मिलेगा।
कीमत को लेकर क्या है उम्मीद?
फिलहाल टाटा मोटर्स ने हैरियर (Harrier) और सफारी (Safari) पेट्रोल वैरिएंट्स की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि पेट्रोल वैरिएंट्स की कीमत, संबंधित डीजल वैरिएंट्स से थोड़ी कम रखी जाएगी। ऐसा होने पर यह SUVs ज्यादा ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकती हैं।
क्यों खास है यह अपडेट?
पहली बार हैरियर (Harrier) और सफारी (Safari) में पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। इसमें ज्यादा स्मूद और शांत ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है। ये सिटी और हाईवे दोनों के लिए बेहतर ऑप्शन है। ये डीजल के मुकाबले कम शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो सकती है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




