Holi Offers: टाटा की 3 कारों पर ₹1 लाख तक डिस्काउंट, खरीदने से पहले यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Mar 03, 2026 12:24 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा ने अपनी कुछ कारों के लिए होली डिस्काउंट का एलान किया है। कंपनी जिन कारों पर ये डिस्काउंट दे रही है उसमें हैरियर, टिगोर और टियागो शामिल हैं। कंपनी इन कारों पर 1 लाख रुपए तक के डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को कैश ऑफर, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और डीलरशिप स्पेशल डिस्काउंट के फायदे मिलेंगे।

Holi Offers: टाटा की 3 कारों पर ₹1 लाख तक डिस्काउंट, खरीदने से पहले यहां चेक करें पूरी लिस्ट

टाटा मोटर्स ने अपनी कुछ कारों के लिए होली डिस्काउंट का एलान किया है। कंपनी जिन कारों पर ये डिस्काउंट दे रही है उसमें हैरियर, टिगोर और टियागो शामिल हैं। कंपनी इन कारों पर 1 लाख रुपए तक के डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को कैश ऑफर, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और डीलरशिप स्पेशल डिस्काउंट के फायदे मिलेंगे। साथ ही, EMI स्कीम और कंपनी प्रोसेसिंग फीस का भी फायदा मिलेगा। वहं, कुछ डीलरशिप होली फेस्टिव प्रमोशन के तहत एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज भी दे रहे हैं। ऐसे में आप इन कारों को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब एक बार इन पर मिलने वाले डिस्काउंट को जरूर देख लेना चाहिए।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
टाटा कारों पर होली डिस्काउंट मार्च 2026
मॉडलडिस्काउंट
टाटा हैरियर₹1 लाख तक बेनिफिट
टाटा टिगोर₹60,000 तक बेनिफिट
टाटा टियागो₹55,000 तक बेनिफिट

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Tigor

Tata Tigor

₹ 5.49 - 8.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.57 - 7.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 12.89 - 25.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Force Motors Gurkha

Force Motors Gurkha

₹ 16.75 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Force Motors Urbania

Force Motors Urbania

₹ 30.51 - 37.21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टाटा टियागो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

2025 टाटा टियागो वर्जन में फ्रंट ग्रिल के निचले हिस्से में नया पैटर्न पेश किया गया है। इसके सिल्हूट में चेंजेस नहीं किए गए हैं। एलॉय व्हील्स का डिजाइन वही है। LED हेडलाइट्स और DRLs को भी अपडेट किया गया है। इंटीरियर में नई कलर स्कीम है और मेलेंज फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी है। फीचर्स की बात करें तो इसके इसके बेस वैरिएंट से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हाइट-एडजस्टेबल सीटें और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलेगा। हाई-एंड वैरिएंट में 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील होगा।

2025 टाटा टियागो में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.2-लीटर इनलाइन थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 82bhp का पावर और 114Nm टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। ग्राहकों को इसमें CNG का ऑप्शन भी मिलेगा। इसमें सेफ्टी के लिए डुअल-फ्रंट एयरबैग, ABS, EBD, TPMS और ESC मिलेंगे। बता दें कि टियागो हैचबैक की एक्स-शोरूम कीमतें 4.57 लाख से 7.82 लाख रुपए तक हैं।

टाटा टिगोर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

2025 टिगोर के एक्सटीरियर की तरफ हल्के स्टाइलिंग चेंजेस किए गए हैं। ग्रिल और फ्रंट बंपर में मामूली डिजाइन अपडेट किए गए हैं और कुछ वैरिएंट में छोटा बूटलिड स्पॉइलर दिया गया है। एलॉय व्हील का डिजाइन वही है, लेकिन हाइपरस्टाइल व्हील का लुक बदला हुआ है। इंटीरियर थीम नई है और सभी वैरिएंट अब नए एल्युमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील के साथ आते हैं, जिसमें हायर ट्रिम्स में डुअल-टोन लेदर फिनिश है।

वैरिएंट अपग्रेड की बात करें तो 2025 टिगोर XT में 3.5-इंच का म्यूजिक सिस्टम डिस्प्ले, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, फॉलो-मी-होम हेडलैंप और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। 2025 टिगोर में दो नए कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके टॉप ट्रिम में 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा दिया है। इसमें नया इंटीरियर शेड और ज्यादा कम्फर्ट का भी ध्यान रखा गया है।

नई टिगोर XZ में डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ LED हेडलैंप, 15 इंच के हाइपरस्टाइल व्हील, अलग-अलग फ्रंट आर्मरेस्ट, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा के साथ 7-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, साथ ही वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले दिया गया है। बाजार में इसका मुकाबला मारुति डिजायर, हुंडई ऑरा जैसे मॉडल से होता है। टिगोर, डिजायर, ऑरा और वरना से बहुत सस्ती सेडान भी है। इस कॉम्पैक्ट सेडान की एक्स-शोरूम कीमतें 5.49 लाख से 8.74 लाख रुपए के बीच हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।