हर महीने तेजी से बढ़ रही ₹11.49 लाख की इस SUV की डिमांड, कंपनी के लिए बनी 'सोने का अंडा' देने मुर्गी
टाटा मोटर्स के लिए सिएरा SUV इन दिनों हॉट केक बनी हुई है। इस कार ने लॉन्च के बाद काफी तेजी से 20,000 ग्राहकों को खींच लिया है। इसके कामयाबी के दौर की ये शुरुआती है, क्योंकि आने वाले महीनों में इसकी डिमांड और भी बढ़ सकती है। दरअसल, मार्च में सिएरा की 9,003 यूनिट बिकीं।

टाटा मोटर्स के लिए सिएरा SUV इन दिनों हॉट केक बनी हुई है। इस कार ने लॉन्च के बाद काफी तेजी से 20,000 ग्राहकों को खींच लिया है। इसके कामयाबी के दौर की ये शुरुआती है, क्योंकि आने वाले महीनों में इसकी डिमांड और भी बढ़ सकती है। दरअसल, मार्च में सिएरा की 9,003 यूनिट बिकीं। इस शानदार सेल्स डेटा के साथ ये कंपनी के लिए तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV भी बन गई। बता दें कि मार्च में पंच की 20,977 यूनिट और नेक्सन की 19,810 यूनिट बिकी हैं। कंपनी ने 25 नवंबर 2025 को लॉन्च किया गया था और बुकिंग खुलने के पहले दिन (16 दिसंबर) को 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्मेशन मिले थे। बता दें कि हाई डिमांड के चलते इसका वेटिंग पीरियड भी 7 महीने के करीब पहुंच चुका है।






| टाटा की टॉप-3 SUVs की सेल मार्च 2026 | |
|---|---|
| मॉडल | यूनिट |
| टाटा पंच | 20,977 |
| टाटा नेक्सन | 19,810 |
| टाटा सिएरा | 9,003 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Hector
₹ 11.99 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Marazzo
₹ 14.59 - 17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 16.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कंपनी ने प्रोडक्शन भी बढ़ाया
टाटा मोटर्स अपने लेटेस्ट मॉडल की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सिएरा की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को काफी बढ़ा रही है, जो कड़े मुकाबले वाले मिडसाइज SUV सेगमेंट में आ गया है। सिएरा के मुकाबले में हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस, रेनो डस्टर, टोयोटा हाईराइडर, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, फॉक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक, MG एस्टर और सिट्रोन एयरक्रॉस X शामिल हैं। टाटा मोटर्स के SUV पोर्टफोलियो में सिएरा को कर्व और हैरियर के बीच रखा गया है।
सिएरा का इंजन, फीचर्स और सेफ्टी
नई जनरेशन की टाटा सिएरा नए 1.5-लीटर GDi टर्बो पेट्रोल के साथ आ रही है जो 158bhp और 255Nm जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड AT के साथ आता है। आप सिएरा को 1.5-लीटर NA पेट्रोल के साथ भी ले सकते हैं जो 105bhp और 145Nm जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड MT या 7-स्पीड DCT के साथ लिया जा सकता है। इसमें एक अन्य ऑप्शन 1.5-लीटर फोर-पॉट डीजल इंजन है जो 116bhp और 260Nm देता है, इसे 6-स्पीड MT या 7-स्पीड DCT में से किसी एक के साथ लिया जा सकता है।
सिएरा का केबिन कर्व जैसा ही है, लेकिन इसमें टाटा डिजाइन लैंग्वेज के कुछ एलिमेंट्स पहली बार शामिल किए गए हैं, जैसे ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, साउंड बार के साथ 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, HUD और एक नया सेंटर कंसोल दिया है। दूसरे फीचर्स में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें हैं। आइकॉनिक एल्पाइन रूफ को आज के जमाने के हिसाब से फिर से बनाया गया है, इसमें कोई कर्वेचर नहीं है। यह अब एक एक्सेंटेड फ्लैट ग्लास है। एक सनरूफ जगह बनाने में मदद करता है।
टाटा सिएरा के डिजाइन हाइलाइट्स में बॉक्सी सिल्हूट, अल्पाइन ग्लास रूफ, 19-इंच एलॉय व्हील्स, फुल-LED लाइट पैकेज, रियर स्पॉइलर और सिग्नेचर टाटा ग्रिल का नया वर्जन शामिल है। यह छह एक्सटीरियर और तीन इंटीरियर कलर स्कीम में उपलब्ध है। सिएरा के सभी वर्जन में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग पॉइंट मिलते हैं। इसकी लंबाई 4.6 मीटर है और व्हीलबेस 2.7 मीटर है। इसे 24 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 11.49 लाख से शुरू होकर 21.29 लाख रुपए तक जाती हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


