Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Motors seeks incentives for entry level EVs in upcoming Budget, check all details
बजट से पहले टाटा की बड़ी डिमांड, सस्ती इलेक्ट्रिक कारों को मिल सकती है राहत; EV खरीदारों के लिए आ सकती है गुड न्यूज

बजट से पहले टाटा की बड़ी डिमांड, सस्ती इलेक्ट्रिक कारों को मिल सकती है राहत; EV खरीदारों के लिए आ सकती है गुड न्यूज

संक्षेप:

देश में EV को बढ़ावा देने की दिशा में टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने केंद्र सरकार से एक अहम डिमांड रखी है। कंपनी ने आगामी केंद्रीय बजट में एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कारों के लिए टारगेटेड इंसेंटिव और फ्लीट सेगमेंट में इस्तेमाल होने वाली EVs को सपोर्ट देने की अपील की है। 

Jan 18, 2026 05:14 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को बढ़ावा देने की दिशा में टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने केंद्र सरकार से एक अहम डिमांड रखी है। कंपनी ने आगामी केंद्रीय बजट में एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कारों के लिए टारगेटेड इंसेंटिव और फ्लीट सेगमेंट में इस्तेमाल होने वाली EVs को सपोर्ट देने की अपील की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
ये भी पढ़ें:7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्ती

क्यों दबाव में हैं एंट्री-लेवल EV?

PTI से बातचीत में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (Tata Motors Passenger Vehicles) के MD & CEO शैलेश चंद्रा ने कहा कि सरकार के कई बड़े कदमों से पैसेंजर व्हीकल (PV) इंडस्ट्री में डिमांड तो लौटी है, लेकिन एंट्री-लेवल EV सेगमेंट अभी भी दबाव में है। उन्होंने बताया कि GST 2.0 सुधारों के बाद पेट्रोल कारों की कीमतें कम हुई हैं, जिससे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की प्रतिस्पर्धा और मुश्किल हो गई है। ऐसे में एंट्री-लेवल EV को टिके रहने के लिए सरकारी मदद जरूरी हो गई है।

सरकार के कदमों से बढ़ी कुल डिमांड

शैलेश चंद्रा के मुताबिक सरकार ने पिछले साल कई अहम फैसले लिए, जिनमें GST 2.0 लागू करना, रेपो रेट में कटौती, टैक्स सिस्टम में बदलाव शामिल हैं। इन सभी कदमों से कुल मिलाकर पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में मांग को मजबूती मिली है, लेकिन EV के शुरुआती सेगमेंट को अब भी अतिरिक्त सपोर्ट की जरूरत है।

फ्लीट EV: कम बिक्री, ज्यादा असर

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बजट में फ्लीट सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कारों को भी खास तौर पर शामिल करने की मांग की है। चंद्रा के अनुसार फ्लीट EVs कुल PV बिक्री का सिर्फ 7% हैं। लेकिन, ये कुल 33–35% पैसेंजर किलोमीटर का योगदान देती हैं, यानी एक फ्लीट EV, एक निजी कार के मुकाबले करीब 5 गुना ज्यादा चलती है। इससे प्रदूषण कम करने, जीरो-एमिशन बढ़ाने और तेल आयात घटाने में बड़ा फायदा होता है।

PM E-DRIVE में शामिल करने की मांग

उन्होंने बताया कि फ्लीट EVs पहले FAME-2 स्कीम का हिस्सा थीं, लेकिन नई PM E-DRIVE स्कीम में इन्हें शामिल नहीं किया गया है। Tata Motors चाहती है कि सरकार दोबारा इस सेगमेंट को PM E-DRIVE में जोड़े।

क्या कारें होंगी और महंगी?

वाहनों की कीमत बढ़ाने के सवाल पर शैलेश चंद्रा ने कहा कि फॉरेक्स रेट और कमोडिटी कीमतों के चलते कंपनी की लागत पर करीब 2% का असर पड़ा है। अभी तक यह बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला गया है। आने वाले दिनों में कीमत बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि कई दूसरी ऑटो कंपनियां पहले ही कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति सुजुकी का मेगा प्लान, गुजरात में 35000 करोड़ के निवेश से बनेगा कार प्लांट

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की यह मांग साफ संकेत देती है कि अगर भारत में सस्ती इलेक्ट्रिक कारों और ग्रीन मोबिलिटी को आगे बढ़ाना है, तो बजट में एंट्री-लेवल EV और फ्लीट EVs के लिए खास प्रोत्साहन जरूरी होगा। अब देखना यह है कि आने वाले बजट में सरकार इस दिशा में क्या बड़ा कदम उठाती है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।