Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Motors Record Dhanteras Deliveries On GST 2.0 Boost
लोगों के दिमाग में घुस गईं इस कंपनी की कार, 3 दिन में 25,000 ग्राहक मिलेंगे; ये मारुति, हुंडई या महिंद्रा नहीं

लोगों के दिमाग में घुस गईं इस कंपनी की कार, 3 दिन में 25,000 ग्राहक मिलेंगे; ये मारुति, हुंडई या महिंद्रा नहीं

संक्षेप:

टाटा मोटर्स को फेस्टिव सीजन और GST 2.0 के चलते सितंबर में शानदार सेल्स मिली थी। कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट में अपनी सेल्स की रफ्तार को बनाए रखा है। कंपनी को धनतेरस से दिवाली के 3 दिन के दौरान 25,000 से ज्यादा कारों की डिलीवरी की उम्मीद है।

Sun, 19 Oct 2025 02:10 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा मोटर्स को फेस्टिव सीजन और GST 2.0 के चलते सितंबर में शानदार सेल्स मिली थी। कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट में अपनी सेल्स की रफ्तार को बनाए रखा है। कंपनी को धनतेरस से दिवाली के 3 दिन के दौरान 25,000 से ज्यादा कारों की डिलीवरी की उम्मीद है। कंपनी के पैसेंजर व्हीकल्स के चीफ कमर्शियल ऑफिसर अमित कामत ने कहा, "इस साल, क्षेत्रीय मुहूर्तों के अनुसार डिलीवरी दो से तीन दिनों में हो रही है। डिमांड स्थिर रही है और GST 2.0 ने इसके बढ़ने की उम्मीद है। खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में जहां फेस्टिव सीजन में खरीदारी एक पारंपरिक चलन है।"

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कंपनी अपनी कारों पर दिवाली तक धमाकेदार डिस्काउंट भी दे रही है। हालांकि, कई डीलर्स इस ऑफर का बेनिफिट पूरे अक्टूबर तक दे सकते हैं। फिर भी आप इस कंपनी की कोई कार खरीदना चाहते हैं तब बिना दे किए दिवाली तक या उससे पहले ही खरीद लेना चाहिए। इस डिस्काउंट की लिस्ट में कंपनी की सबसे सस्ती टियागो से लेकर उसकी मोस्ट सेलिंग नेक्सन भी शामिल है।

ये भी पढ़ें:लाखों रुपए कीमतें, फिर भी एक दिन में 14,000 लोगों ने खरीद डालीं इस कंपनी का कार

हुंडई कारों पर मिलने वाला दिवाली डिस्काउंट

टियागो पर कुल 25,000 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इसके चुनिंदा वैरिएंट पर 10,000 रुपए का कैश और 15,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट शामिल है।

टिगोर पर 30,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 15,000 रुपए का कैश और 15,000 रुपए का एक्सचेंज शामिल है।

पॉपुलर पंच पर 20,000 रुपए तक फायदा मिल रहा है। इसमें 5,000 रुपए का कैश और 15,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

नेक्सन पर कुल 25,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपए का कैश और 15,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

ये भी पढ़ें:धनतेरस पर इस कंपनी की कारों को खरीदने की ऐसी मची लूट, बिक गईं 41000 कार

नेक्सन पर कुल 40,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 20,000 रुपए का कैश और 20,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

हैरियर के फियरलेस एक्स वैरिएंट पर कुल 50,000 की छूट मिल रही है। इसमें 25,000 रुपए का कैश और 25,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

सफारी अकम्पलिश्ड एक्स वैरिएंट पर कुल 50,000 की छूट मिल रही है। इसमें 25,000 रुपए का कैश और 25,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

कंपनी अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज फेसलिफ्ट पर किसी तरह की छूट नहीं दे रही है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।