बड़ा झटका! इस दिन से महंगी हो जाएंगी टाटा मोटर्स की कारें; जानिए क्या है वजह
टाटा मोटर्स 1 अप्रैल, 2026 से अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। यह फैसला इनपुट कॉस्ट (कच्चे माल की लागत) में लगातार हो रही बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए लिया गया है।

देसी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स 1 अप्रैल, 2026 से अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी के अनुसार, यह फैसला इनपुट कॉस्ट (कच्चे माल की लागत) में लगातार हो रही बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए लिया गया है। टाटा मोटर्स अपनी पेट्रोल-डीजल (ICE) गाड़ियों की कीमतों में औसतन 0.50 पर्सेंट का इजाफा करेगी। हालांकि, यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और उनके वैरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon
₹ 8 - 14.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Safari
₹ 13.29 - 25.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 12.89 - 25.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 5.49 - 8.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 4.57 - 7.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या है बढ़ोतरी की वजह
टाटा मोटर्स ने साफ किया है कि कच्चे माल और कलपुर्जों की बढ़ती कीमतों की वजह से कंपनी पर काफी दबाव है। ग्राहकों को वही क्वालिटी और स्टैंडर्ड देने के लिए कीमतों में यह मामूली बदलाव करना जरूरी हो गया है। कंपनी ने केवल पैसेंजर गाड़ियां ही नहीं, बल्कि इसी हफ्ते अपने कमर्शियल वाहनों (ट्रक और बस आदि) की कीमतों में भी 1.50 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी का एलान किया था। टाटा मोटर्स का कहना है कि वे इस बढ़ती लागत का केवल एक छोटा हिस्सा ही ग्राहकों पर डाल रहे हैं। बाकी का बोझ कंपनी खुद उठा रही है।
ऑटो इंडस्ट्री पर महंगाई की मार
हैरानी की बात यह है कि केवल टाटा ही नहीं, बल्कि पूरी ऑटो इंडस्ट्री इस समय महंगाई की मार झेल रही है। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी भी 1 अप्रैल से अपनी गाड़ियों के दाम 2 पर्सेंट तक बढ़ाने जा रही है। वहीं, देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी भी कीमतों की समीक्षा कर रही है। मारुति के सीनियर एग्जीक्यूटिव पार्थो बनर्जी का कहना है कि कीमती धातुओं और कमोडिटी की कीमतों में उछाल की वजह से वे लागत पर करीबी नजर रख रहे हैं। जल्द ही दाम बढ़ाए जा सकते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता और कच्चे माल की सप्लाई में आ रही दिक्कतों की वजह से कंपनियों के पास दाम बढ़ाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। हालांकि, हाल ही में जीएसटी दरों में हुई कटौती के बाद कारों की डिमांड काफी अच्छी बनी हुई है। फिर भी कीमतों में इस उछाल से ग्राहकों की जेब पर थोड़ा असर जरूर पड़ेगा। अगर आप भी नई कार लेने का मन बना चुके हैं, तो 31 मार्च तक बुकिंग कराना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


