रुकने का नाम नहीं ले रही टाटा! जल्द मार्केट में लेकर आ रही ये 4 धांसू कार; जानिए कब होगी लॉन्च
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्कटे में धूम मचाने के बाद टाटा मोटर्स रुकने का नाम नहीं ले रही है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपनी नई टियागो को पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च किया है।

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्कटे में धूम मचाने के बाद टाटा मोटर्स रुकने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में कंपनी ने अपनी नई टियागो को पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत महज 4.69 लाख रुपये है। नई टियागो में 360-डिग्री कैमरा और 6-एयरबैग्स जैसे कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, कहानी यहीं खत्म नहीं होती। टाटा मोटर्स इस साल कई और धमाकेदार प्रॉडक्ट्स मार्केट में उतारने की तैयारी कर चुकी है। अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं तो टाटा की आने वाली इन 4 शानदार गाड़ियों के बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए।
टाटा सिएरा ईवी
आइकॉनिक सिएरा का इलेक्ट्रिक अवतार साल 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मार्केट में आते ही यह गाड़ी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और मारुति ईवीएक्स जैसी कारों को कड़ी टक्कर देगी। इसकी संभावित कीमत 15 लाख से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह कार 55kWh और 65kWh के बैटरी पैक्स के साथ आ सकती है। यह सिंगल चार्ज में करीब 500 किलोमीटर की जबर्दस्त रेंज देगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Avinya X
₹ 45 लाख से शुरू
Tata Avinya
₹ 30 - 60 लाख
Tata Sierra EV
₹ 25 - 30 लाख
Tata Safari EV
₹ 26 - 30 लाख
Tata Punch EV
₹ 9.69 - 12.59 लाख
Tata Tigor EV
₹ 12.49 - 13.75 लाख
टाटा सफारी ईवी
फेस्टिव सीजन के दौरान टाटा अपनी पहली 3-रो 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी सफारी ईवी को लॉन्च करने वाली है। यह दमदार एसयूवी 'Acti.EV+' प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें ग्राहकों को समन मोड, 540-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड एडास (ADAS) जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलेंगे। सफारी ईवी में 65 kWh और 75 kWh के बड़े बैटरी पैक दिए जा सकते हैं। यह 550 से 600 किमी की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होंगे।
टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल
पॉल्यूशन को ध्यान में रखते हुए टाटा अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी पंच का फ्लेक्स-फ्यूल वैरिएंट लाने जा रही है। यह साल 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्पेशल गाड़ी 20 से लेकर 100 पर्सेंट तक एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (E20 to E100) पर आसानी से दौड़ सकेगी। इसके लिए कार के 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, फ्यूल इंजेक्टर्स और फ्यूल लाइन्स को पूरी तरह से मॉडिफाई और अपग्रेड किया गया है।
टाटा अविन्या एक्स
टाटा मोटर्स 'अविन्या' फैमिली के साथ लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। इसके पहले मॉडल को 2026 में लॉन्च किया जाएगा। यह प्रीमियम कार जगुआर लैंड रोवर (JLR) के एडवांस्ड ईएमए (EMA) प्लेटफॉर्म पर बनाई जा रही है। इसमें लेवल 2+ एडास, मसाज सीट्स और 800V की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इससे बैटरी सिर्फ 20 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज हो जाएगी। जबकि 80 kWh और 100 kWh बैटरी ऑप्शन के साथ यह लग्जरी ईवी 500 से 720 किलोमीटर की बेजोड़ रेंज देगी।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


