इस साल लॉन्च होंगी टाटा की ये 3 धाकड़ इलेक्ट्रिक गाड़ियां, जानिए रेंज, बैटरी और फीचर्स की पूरी डिटेल
भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में टाटा मोटर्स का एकतरफा दबदबा है। अब कंपनी टाटा हैरियर EV और नई पंच EV फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग के बाद इस साल तीन और बड़े धमाके करने वाली है।

भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में टाटा मोटर्स का एकतरफा दबदबा है। बता दें कि इस सेगमेंट में 50 पर्सेंट से ज्यादा मार्केट शेयर टाटा मोटर्स के पास है। टाटा हैरियर EV और नई पंच EV फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग के बाद, अब कंपनी इस साल तीन और बड़े धमाके करने वाली है। टाटा की प्लानिंग अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार से लेकर प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट तक में अपनी पकड़ मजबूत करने की है। इसमें टियागो EV का नया अवतार, आइकॉनिक 'सिएरा' की वापसी और पूरी तरह से नए ब्रांड 'अविन्या' का जलवा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं अपकमिंग तीनों ईवी के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Tiago EV
₹ 7.99 - 11.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor EV
₹ 12.49 - 13.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा टियागो EV फेसलिफ्ट
टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक हैचबैक टियागो EV अब एक नए और मॉडर्न अवतार में आने वाली है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे पता चलता है कि इसमें नई LED हेडलाइट्स, शार्प डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और एक नया बंपर मिलेगा। माना जा रहा है कि इसमें 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स जोड़े जाएंगे। इसके अलावा, अंदर की तरफ एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, नया स्टीयरिंग व्हील और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकती है। चर्चा यह भी है कि इसमें पंच EV वाली 30 kWh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिससे इसकी रेंज पहले से काफी बेहतर हो जाएगी।
टाटा सिएरा EV
सिएरा अब इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी कर रही है। डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक अपने पुराने आइकॉनिक लुक को बरकरार रखेगी, लेकिन इसमें बंद ग्रिल और मॉडर्न EV टच दिया जाएगा। सिएरा EV में दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं। इनमें एक 55 kWh (जो कर्व EV में है) और दूसरा 65 kWh (जो हैरियर EV में है)। इसके अलावा, एक 75 kWh की बड़ी बैटरी और ड्यूल मोटर सेटअप (AWD) की भी संभावना है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 450 किमी से ज्यादा की रेंज देगी।
अब कंपनी
साल 2026 के अंत तक टाटा मोटर्स अपने सबसे प्रीमियम सब-ब्रांड 'अविन्या' की पहली प्रोडक्शन कार पेश कर सकती है। यह टाटा की अब तक की सबसे एडवांस और लग्जरी इलेक्ट्रिक कार होगी। अविन्या को जगुआर लैंड रोवर (JLR) के EMA प्लेटफॉर्म के देसी वर्जन पर बनाया जा रहा है। इसका डिजाइन किसी स्पोर्ट्स कार या 'स्पोर्टबैक' जैसा हो सकता है। अविन्या केवल एक कार नहीं, बल्कि टाटा की भविष्य की तकनीक का प्रदर्शन होगी। इसमें बेहतरीन केबिन स्पेस, अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग और वर्ल्ड-क्लास सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



