महंगे पेट्रोल और डीजल ने बदला ग्राहकों का मूड, ढाई गुना बढ़ी इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

छोटी कारों के मामले में अब ग्राहक पेट्रोल गाड़ियों को छोड़कर तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का रुख कर रहे हैं। पिछले दो महीनों के मुकाबले ईवी की बुकिंग ढाई गुना तक बढ़ गई है।

महंगे पेट्रोल और डीजल ने बदला ग्राहकों का मूड, ढाई गुना बढ़ी इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
EMI केवल58,838/ माह

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने बायर्स के कार खरीदने के ट्रेंड में बड़ा बदलाव लाया है। बायर्स खासतौर से छोटी कारों के लिए पेट्रोल इंजन की बजाय ईवी को चुनना पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि ईवी बुकिंग्स में तेजी से इजाफा हो रहा है। टाटा मोटर्स के एक टॉप अधिकारी ने ईटी को बताया कि छोटी कारों के मामले में अब ग्राहक पेट्रोल गाड़ियों को छोड़कर तेजी से इलेक्ट्रिक वीइकल्स (EV) का रुख कर रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, पिछले दो महीनों में ईवी की बुकिंग ढाई गुना तक बढ़ गई है। इसके साथ ही कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार बैटरी पर 'लाइफटाइम वॉरंटी' देने का एक बड़ा दांव भी खेला है, ताकि ग्राहक बिना किसी डर के टियागो ईवी खरीद सकें।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Volvo XC90
₹ 97.8 लाख
EMI केवल1,27,875/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Bolero Neo
₹ 8.85 - 10.49 लाख
EMI केवल11,572/ माह
पात्रता जांचें
Volvo XC60
₹ 68.9 लाख
EMI केवल90,088/ माह
पात्रता जांचें
Volvo EX30
₹ 41 लाख
EMI केवल53,608/ माह
पात्रता जांचें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
EMI केवल15,023/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
EMI केवल24,712/ माह
पात्रता जांचें

हर तीन में से एक गाड़ी इलेक्ट्रिक

टाटा मोटर्स पैसेंजर वीइकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों का यह रिस्पॉन्स बेहद हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों में हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और दो-तीन हफ्ते पहले के मुकाबले अब ईवी को लेकर लोगों की दिलचस्पी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। फिलहाल पूरे ऑटोमोबाइल बाजार में ईवी की हिस्सेदारी करीब 5.5% है, लेकिन टाटा मोटर्स के पास इस महीने जितनी बुकिंग आ रही हैं, उनमें से हर तीन में से एक गाड़ी इलेक्ट्रिक है। अगर पीछे से गाड़ियों की सप्लाइ रेग्युलर बनी रहे, तो यह आंकड़ा पूरे मार्केट में ईवी की हिस्सेदारी को 8% या इससे भी ऊपर ले जा सकता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG eHS

MG eHS

₹ 45 - 55 लाख

EMI केवल58,838/ माह
पात्रता जांचें
MG Cyberster

MG Cyberster

₹ 75 लाख

EMI केवल98,064/ माह
पात्रता जांचें
MG eRX5

MG eRX5

₹ 25 लाख से शुरू

EMI केवल32,688/ माह
पात्रता जांचें
MG Euniq 7

MG Euniq 7

₹ 30 - 35 लाख

EMI केवल39,226/ माह
पात्रता जांचें
MG 5 Estate

MG 5 Estate

₹ 50 - 60 लाख

EMI केवल65,376/ माह
पात्रता जांचें
MG 4 EV

MG 4 EV

₹ 30 - 32 लाख

EMI केवल39,226/ माह
पात्रता जांचें

लोग सीएनजी या इलेक्ट्रिक को देंगे ज्यादा प्रायोरिटी

इस बड़े बदलाव की सबसे मुख्य वजह पेट्रोल की बढ़ती कीमतें हैं। शैलेश चंद्रा ने बताया कि पिछले महज 11 दिनों में पेट्रोल के दाम चार बार बढ़ चुके हैं। ऐसे में एंट्री-लेवल और हैचबैक सेगमेंट के ग्राहक अपनी खरीददारी को टालने की बजाय अब दूसरे फ्यूल ऑप्शन्स के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने एक आसान हिसाब देते हुए समझाया कि अगर पेट्रोल की कीमत 10 रुपये बढ़ती है, तो हर महीने 100 लीटर पेट्रोल इस्तेमाल करने वाले एक आम ग्राहक का बजट सीधे 1,000 रुपये बढ़ जाता है, जिससे ग्राहक का पूरा बजट बिगड़ जाता है। आने वाले समय में 15 लाख रुपये से कम बजट वाली गाड़ियों में पेट्रोल मॉडल्स पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिलेगा और लोग सीएनजी या इलेक्ट्रिक को ज्यादा प्रायोरिटी देंगे।

पहली बार लाइफटाइम बैटरी वॉरंटी

ग्राहकों के इसी मूड को भांपते हुए टाटा मोटर्स ने अपनी नई टियागो ईवी को सिर्फ एक शौक या लग्जरी के रूप में नहीं, बल्कि पैसे बचाने वाले एक साधन के तौर पर लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने मौजूदा 75 हजार टियागो ईवी ओनर्स के डेटा का हवाला दिया, जो अब तक कुल दो अरब किलोमीटर गाड़ी चला चुके हैं। इस डेटा के आधार पर चंद्रा ने दावा किया कि अगर कोई ग्राहक हर महीने औसतन 1,500 किलोमीटर गाड़ी चलाता है, तो वह पेट्रोल के मुकाबले होने वाली बचत से अगले 4 से 5 सालों के भीतर कार की पूरी कीमत वसूल कर सकता है। इसके अलावा, बैटरी खराब होने के डर को खत्म करने के लिए कंपनी ने पहली बार लाइफटाइम बैटरी वॉरंटी देने का भी शानदार फैसला किया है।

JSW MG Motor का भी शानदार प्रदर्शन

JSW MG Motor भी शानदार प्रदर्शन किया है। जनवरी और फरवरी के ऐवरेज के मुकाबले मार्च में कंपनी की ग्रोथ 26% रही। कंपनी की ईवी होलसेल ग्रोथ की बात करें, तो CY 2024 से CY 2025 के बीच JSW MG Motors की ईवी सेल 111% तक बढ़ी है। अगर ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ की बात करें, तो जनवरी से अप्रैल 2025 के मुकाबले जनवरी से अप्रैल 2026 के दौरान यह ग्रोथ 9 पर्सेंट रही। कंपनी की धमाकेदार सेल में विंडसर का बड़ा हाथ रहा और यह जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच नंबर 1 सेलिंग ईवी रही।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।