Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Motors Diwali, Dhanteras Car Discounts 2025
आखिरी 3 दिन... दिवाली के साथ खत्म हो जाएगा टाटा कारों पर मिलने वाला डिस्काउंट! अभी ₹50000 बच रहे

आखिरी 3 दिन... दिवाली के साथ खत्म हो जाएगा टाटा कारों पर मिलने वाला डिस्काउंट! अभी ₹50000 बच रहे

संक्षेप:

टाटा मोटर्स की कारों पर दिवाली तक डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, कई डीलर्स इस ऑफर का बेनिफिट पूरे अक्टूबर तक दे सकते हैं। फिर भी आप इस कंपनी की कोई कार खरीदना चाहते हैं तब बिना दे किए दिवाली तक या उससे पहले ही खरीद लेना चाहिए।

Sat, 18 Oct 2025 01:45 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

धनतेसर के साथ दिवाली का काउंटडाउन शुरू हो गया है। साथ ही, कार पर खत्म होने वाले डिस्काउंट के काउंटडाउन की भी शुरुआत हो गई है। दरअसल, टाटा मोटर्स की कारों पर दिवाली तक डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, कई डीलर्स इस ऑफर का बेनिफिट पूरे अक्टूबर तक दे सकते हैं। फिर भी आप इस कंपनी की कोई कार खरीदना चाहते हैं तब बिना दे किए दिवाली तक या उससे पहले ही खरीद लेना चाहिए। हम यहां पर इन बचे हुए 3 दिनों में कंपनी के सभी मॉडल पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में बता रहे हैं। इस डिस्काउंट की लिस्ट में कंपनी की सबसे सस्ती टियागो से लेकर उसकी मोस्ट सेलिंग नेक्सन भी शामिल है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टाटा मोटर्स का दिवाली डिस्काउंट

टियागो पर कुल 25,000 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इसके चुनिंदा वैरिएंट पर 10,000 रुपए का कैश और 15,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट शामिल है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector Plus

MG Hector Plus

₹ 17.5 - 23.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Compass

Jeep Compass

₹ 17.73 - 30.58 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.54 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टिगोर पर 30,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 15,000 रुपए का कैश और 15,000 रुपए का एक्सचेंज शामिल है।

ये भी पढ़ें:धनतेसर से दिवाली तक, मारुति कारों पर ₹1.40 लाख की छूट के आखिरी 3 दिन

पॉपुलर पंच पर 20,000 रुपए तक फायदा मिल रहा है। इसमें 5,000 रुपए का कैश और 15,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

नेक्सन पर कुल 25,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपए का कैश और 15,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

नेक्सन पर कुल 40,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 20,000 रुपए का कैश और 20,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

ये भी पढ़ें:हुंडई की इस SUV का बाजर में जमकर चल रहा जादू, 6 महीने में 50 हजार ग्राहक मिले

हैरियर के फियरलेस एक्स वैरिएंट पर कुल 50,000 की छूट मिल रही है। इसमें 25,000 रुपए का कैश और 25,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

सफारी अकम्पलिश्ड एक्स वैरिएंट पर कुल 50,000 की छूट मिल रही है। इसमें 25,000 रुपए का कैश और 25,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

कंपनी अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज फेसलिफ्ट पर किसी तरह की छूट नहीं दे रही है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।