इलेक्ट्रिक कार का मतलब सिर्फ ये एक कंपनी, 7 महीने में बेच डालीं 76615 EVs; रेंज और सेफ्टी भी दमदाद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यह होलसेल परफॉर्मेंस जनवरी से जुलाई 2026 में 71,589 जीरो-एमिशन कारों और SUV की रिटेल बिक्री के हिसाब से है, जिसमें जुलाई में 13,728 यूनिट की मासिक बिक्री का आंकड़ा भी शामिल है। खास बात ये है कि टाटा मोटर्स की ज्यादातर कारों को सेफ्टी के साथ रेंज भी शानदार है।

Tata Motors dispatches 76,615 EVs in January To July
इस कंपनी ने 7 महीने में बेच डालीं 76615 EVs
Warivo Motors CRX
केवल
₹1,200/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

टाटा मोटर्स देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ रही है। ये कंपनी सालों से इस सेगमेंट में चैंपियन है। वहीं, अब इसके आसपास भी कोई नहीं है। दरअसल, इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (e-PV) मार्केट में ये कंपनी होलसेल के मामले में बहुत आगे निकल चुकी है। EV खरीदने वालों की डिमांड को पूरा करने के लिए उसके शोरूम में गाड़ियों का अच्छा स्टॉक बना रहे। अब कंपनी के नए सेल्स डेटा के मुताबिक, उसने इस साल में अब तक रिकॉर्ड बिक्री हासिल कर ली है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
EMI केवल₹15,200/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
EMI केवल₹9,800/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल₹8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Honda City
₹ 12 - 20.99 लाख
EMI केवल₹15,700/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल₹14,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल₹9,900/ माह
अपनी EMI जानें

कंपनी के जारी किए गए डेटा के अनुसार, CY2026 के पहले 7 महीनों (जनवरी-जुलाई) में उसकी कुल e-PV होलसेल 76,715 यूनिट रही, जो पिछले साल की इसी अवधि में 32,291 यूनिट था। यनी इसमें 95% की शानदार ग्रोथ थी। इसमें पिछले महीने 15,217 इलेक्ट्रिक कारों और SUV की होलसेल का आंकड़ा भी शामिल है, जो अब तक का सबसे ज्यादा मंथली आंकड़ा है।

यह होलसेल परफॉर्मेंस जनवरी से जुलाई 2026 में 71,589 जीरो-एमिशन कारों और SUV की रिटेल बिक्री के हिसाब से है, जिसमें जुलाई में 13,728 यूनिट की मासिक बिक्री का आंकड़ा भी शामिल है। खास बात ये है कि टाटा मोटर्स की ज्यादातर कारों को सेफ्टी के साथ रेंज भी शानदार है। साथ ही, इसके कई लोगों के बजट में आते हैं।

टाटा मोटर्स EV की होलसेल (जनवरी से जुलाई 2026)
महीनाCY2026CY2026YoY % चेंज
जनवरी9,0525,24073%
फरवरी8,3855,34357%
मार्च9,4945,35377%
अप्रैल9,1505,31872%
मई10,5175,68585%
जून14,8005,228183%
जुलाई15,2177,124114%
टोटल76,61539,29195%
डेटा: कंपनी रिलीज

पेट्रोल, डीजल महंगा होने से EV की डिमांड में इजाफा
इस साल के 7 महीने के e-PV होलसेल डेटा टेबल से पता चलता है कि मई 2026 के मिड में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने मई 2026 से अपनी EV सप्लाई में तेजी लाई। असल में मई 10,517 यूनिट के साथ पहला ऐसा महीना था जब टाटा EV की होलसेल 10,000 यूनिट के आंकड़े को पार कर गई। तब से बिक्री में हर महीने (MoM) बढ़ोतरी हुई है। जून में 14,800 यूनिट और MoM 41% बढ़ोतरी और जुलाई में 15,217 यूनिट और MoM 3% बढ़ोतरी शामिल है।

टाटा के पास सबसे ज्यादा मॉडल
भारत में मेनस्ट्रीम के PV मैन्युफैक्चरिंग में से टाटा मोटर्स के पास सबसे बड़ा EV पोर्टफोलियो बना हुआ है। इसके 7 मॉडल हैं जिनमें टियागो EV, नेक्सन EV, पंच EV, हैरियर EV, कर्व EV, टिगोर EV और सिएरा EV शामिल हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद ePV OEM महिंद्रा एंड महिंद्रा के वर्तमान में चार मॉडल BE 6, XEV 9e, XEV 9S और XUV400 बेच रही है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़इलेक्ट्रिक कार का मतलब सिर्फ ये एक कंपनी, 7 महीने में बेच डालीं 76615 EVs