
पैसा देने पर भी नहीं मिलेगा नेक्सन और टियागो का ये वैरिएंट, टाटा ने कर दिया बंद; कंपनी ने वेबसाइट से भी हटाया
अगर आप टाटा नेक्सन (Nexon) या टियागो NRG (Tiago NRG) खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्द शोरूम विजिट करें, क्योंकि कुछ पुराने वैरिएंट्स अब सिर्फ लिमिटेड स्टॉक में ही उपलब्ध हैं। कंपनी कुछ वैरिएंट्स को बंद करना चाहती है।
टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। जी हां, कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV नेक्सन (Tata Nexon) के कुछ वैरिएंट को बंद कर दिया है। अब टाटा (Tata) ने नेक्सन (Nexon) के रेड कलर ऑप्शन को बंद कर दिया है, क्योंकि इसकी डिमांड बहुत कम थी। बता दें कि कुल बिक्री का लगभग 30% हिस्सा इसी से आता है। हाल ही में नेक्सन (Nexon) को ADAS फीचर्स के साथ अपडेट किया गया था, जिससे यह और भी सेफ बन गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.28 - 14.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 10.55 - 15.48 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kylaq
₹ 7.55 - 12.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.69 - 14.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Bolero Neo
₹ 8.49 - 10.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu D-Max
₹ 10.55 - 11.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अब टाटा नेक्सन में मिलेंगे सिर्फ ये कलर
अब टाटा नेक्सन में सिर्फ प्रिस्टीन व्हाइट (Pristine White), डायटोना ग्रे (Daytona Grey), ग्रासलैंड बीज (Grassland Beige), प्योर ग्रे (Pure Grey), ओशियन ब्लू (Ocean Blue), रॉयल ब्लू (Royal Blue), डार्क एडिशन (Dark Edition) और रेड डार्क एडिशन (Red Dark Edition) जैसे कलर ऑप्शन मिलेंगे।
4 मुख्य वैरिएंट में आती है ये SUV
ये एसयूवी 4 मुख्य ट्रिम्स स्मार्ट (Smart), प्योर (Pure), क्रिएटिव (Creative) और फियरलेस (Fearless) में मिलेगी। टाटा नेक्सन (Nexon) अब भी पेट्रोल, डीजल और EV 3 ऑप्शन के साथ उपलब्ध रहेगी।
टाटा टियागो NRG – क्रॉसओवर हैचबैक भी आउट
टाटा ने टियागो NRG क्रॉसओवर हैचबैक और स्टैंडर्ड टियागो (Tiago) के एरीजोना ब्लू (Arizona Blue) कलर वैरिएंट को बंद कर दिया है। टाटा टियागो NRG को कंपनी ने स्टैंडर्ड टियागो (Tiago) से थोड़ा ‘रग्ड’ लुक देने के लिए लॉन्च किया था। इसमें ब्लैक रूफ रेल्स, बुल-बार स्टाइल बंपर, सैटिन स्किड प्लेट और 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम जैसे फीचर्स थे।
अंदर से ये कार प्रीमियम और स्पोर्टी थी, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में स्टैंडर्ड टियागो (Tiago) जैसी ही थी। दोनों में 1.2L 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन (86 PS, 113 Nm) और CNG ऑप्शन (75.5 PS, 96.5 Nm) मिलता है। अब टाटा (Tata) ने टियागो (Tiago) NRG और स्टैंडर्ड टियागो (Tiago) के एरीजोना ब्लू (Arizona Blue) कलर वैरिएंट को बंद कर दिया है।
कलर ऑप्शन
इसके मौजूदा कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें सुपरनोवा कॉपर (Supernova Copper), ओशियन ब्लू (Ocean Blue), प्रिस्टीन व्हाइट (Pristine White), टॉरनाडो ब्लू (Tornado Blue) और डेटोना ग्रे (Daytona Grey) जैसे कलर ऑप्शन मिलेंगे।
क्यों कर रही टाटा ये बदलाव?
टाटा अपने प्रोडक्शन का सिंप्लिफिकेशन करना चाहती है। कंपनी इसके ज्यादा बिकने वाले वैरिएंट पर फोकस कर रही है। कंपनी डिलीवरी टाइम घटाने के लिए वैरिएंट की संख्या कम करना चाहती है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




