सितंबर में लोगों ने धड़ाधड़ खरीदीं इस देसी कंपनी की कारें, 67% बढ़ी EV की बिक्री; एक्सपोर्ट में भी तेजी
टाटा मोटर्स के लिए बीता सितंबर का महीना बेहद शानदार रहा है। कंपनी ने सितंबर, 2026 में देश के अंदर कुल 68,810 गाड़ियां बेची हैं। इस दौरान सालाना आधार पर बिक्री में करीब 15 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई।

देसी कार कंपनी टाटा मोटर्स के लिए बीता सितंबर का महीना बेहद शानदार रहा है। कंपनी ने सितंबर, 2026 में देश के अंदर कुल 68,810 गाड़ियां बेची हैं। इस दौरान सालाना आधार पर बिक्री में करीब 15 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। इसके साथ ही कंपनी के कार एक्सपोर्ट में भी ताबड़तोड़ तेजी देखी गई है। इसके अलावा, कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों को भी ग्राहकों ने खूब खरीदा है। आइए जानते हैं इस दौरान हुई टाटा के कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
इलेक्ट्रिक कारों का चला तगड़ा जादू
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि लोगों का रुझान अब तेजी से इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) की तरफ बढ़ा है। बता दें कि सितंबर के महीने में टाटा ने कुल 15,384 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। इस दौरान ईवी बिक्री में सालाना आधार पर 67 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Sierra.ev
₹ 18.79 - 26.48 लाख
Tata Curvv EV
₹ 17.19 - 19.69 लाख
Tata Harrier EV
₹ 21.79 - 30.54 लाख
Tata Tiago EV
₹ 6.99 - 9.99 लाख
Tata Punch EV
₹ 9.69 - 12.59 लाख
Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.89 लाख
बिक्री में 2 लाख पार का नया रिकॉर्ड
बता दें कि जुलाई से सितंबर यानी इस साल की दूसरी तिमाही में टाटा ने पहली बार 2 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। इस दौरान देश और विदेश दोनों बाजारों को मिलाकर कंपनी ने कुल 2,01,723 कारें बेचीं। पिछले साल इसी समय में यह आंकड़ा करीब 1.44 लाख गाड़ियों का था। यानी एक साल के अंदर कंपनी ने अपनी बिक्री में करीब 40 पर्सेंट का बड़ा उछाल दर्ज किया है।
सीएनजी और ईवी का जलवा
अब लोग सिर्फ पेट्रोल या डीजल गाड़ी खरीदने तक सीमित नहीं हैं। अगर जुलाई-सितंबर तिमाही के लिहाज से देखें तो टाटा की कुल बिक्री में सीएनजी (CNG) और इलेक्ट्रिक (EV) गाड़ियों की हिस्सेदारी मिलकर 51 पर्सेंट से भी ज्यादा हो गई है। यानी अब टाटा की बिकने वाली हर दूसरी गाड़ी या तो सीएनजी है या फिर बिजली से चलने वाली ईवी। इस तिमाही में अकेले सीएनजी मॉडल्स की हिस्सेदारी 28 पर्सेंट रही।
त्योहारी सीजन से पहले बड़ी बढ़त
विदेशी बाजारों की बात करें तो सितंबर में टाटा का एक्सपोर्ट भी 12 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ा है। कंपनी ने इस दौरान 1,400 गाड़ियां बाहर के देशों में भेजी हैं। फेस्टिव सीजन की शुरुआत से ठीक पहले इस तरह के रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ों ने कंपनी के हौसले काफी बढ़ा दिए हैं। टाटा पंच की भारी डिमांड, सीएनजी गाड़ियों की जबरदस्त बिक्री और ईवी सेगमेंट में एकतरफा दबदबे के कारण कंपनी अब आने वाले त्योहारों के सीजन में और भी बड़े धमाके की उम्मीद कर रही है।

