जून खत्म होने से पहले खरीद लो पंच, नेक्सन, टियागो; 1 जुलाई से हो जाएंगी महंगी; EV पर भी होगा असर
टाटा मोटर्स ने कहा है कि बढ़ोतरी कितनी होगी, यह मॉडल और वैरिएंट पर डिपेंड करेगा। कंपनी ने जोर देकर कहा कि कीमतों में बदलाव के बावजूद वह अपनी गाड़ियों की कुल वैल्यू बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हर मॉडल और वैरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

टाटा मोटर्स भी अब देश की उन कंपनियों की लिस्ट में शामिल होने वाली है, जो अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर रही हैं। दरअसल, कंपनी ने अपनी पैसेंजर गाड़ियों (ICE और इलेक्ट्रिक दोनों) की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई कीमतें 1 जुलाई, 2026 से लागू होंगी और बढ़ोतरी मॉडल और वैरिएंट के आधार पर 1.5% तक होगी। कंपनी ने कहा है कि यह फैसला बढ़ती इनपुट लागत और लगातार महंगाई के असर को कुछ हद तक कम करने के लिए लिया गया है। हालांकि, टाटा मोटर्स ने बढ़ी हुई लागत का एक बड़ा हिस्सा खुद उठाया है, लेकिन अब उसने इस बोझ का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है।
ICE और EV लाइनअप पर असर
कीमतों में यह बदलाव टाटा मोटर्स की सभी पैसेंजर गाड़ियों पर लागू होगा। इसमें टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज, पंच, नेक्सन, कर्व, हैरियर, सफारी और सिएरा जैसे पॉपुलर ICE मॉडल शामिल हैं। वहीं, कंपनी के बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो में टियागो EV, पंच EV, कर्व EV, नेक्सन EV और हैरियर EV शामिल हैं। कंपनी के इस प्राइस हाइक का असर इन सभी मॉडल पर देखने को मिलेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Nexon
₹ 7.37 - 14.22 लाख
Mahindra Bolero Neo
₹ 8.85 - 10.49 लाख
Tata Altroz
₹ 6.3 - 10.77 लाख
Tata Safari
₹ 13.29 - 26.4 लाख
Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख
Tata Tigor
₹ 5.55 - 8.84 लाख
टाटा मोटर्स ने कहा है कि बढ़ोतरी कितनी होगी, यह मॉडल और वैरिएंट पर डिपेंड करेगा। कंपनी ने जोर देकर कहा कि कीमतों में बदलाव के बावजूद वह अपनी गाड़ियों की कुल वैल्यू बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हर मॉडल और वैरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा। ऐसे में ग्राहकों को जून में ही अपने लिए कार प्लान कर लेना चाहिए।
इस साल दूसरी बार बढ़ेंगी कीमतें
कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का फैसला ऐसे समय में लिया है जब पूरी इंडस्ट्री में कार बनाने वाली कंपनियों को कच्चे माल की ज्यादा लागत, लॉजिस्टिक्स खर्च और महंगाई से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनियां लागत के दबाव को संभालने और ग्राहकों की मांग को संतुलित करने के लिए समय-समय पर कीमतें बदलने का सहारा ले रही हैं। जो लोग टाटा की कार या SUV खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए जून के बचे हुए दिन ही हैं। टाटा के लिए ये साल का दूसरा मौका है जब वो कीमतों में इजाफा करने वाली है।
टाटा मोटर्स ने 2026 की शुरुआत से ही कई नए और अपडेटेड प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। जिनमें सिएरा ICE, हैरियर पेट्रोल, सफारी पैट्रोल, पंच फेसलिफ्ट, पंच EV फेसलिफ्ट, टियागो फेसलिफ्ट और टियो EV फेसलिफ्ट शामिल हैं। कंपनी 30 जून को सिएरा EV का भी डेब्यू करने वाली है। उम्मीद है कि सिएरा EV को कंपनी इंडस्ट्री के मौजूदा हालात से जुड़ी कीमतों के साथ पेश करेगी।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


