Hindi Newsऑटो न्यूज़tata motors became the best-selling electric car company in india during fy 2025-26 april-oct
इस देसी कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों पर टूटे ग्राहक, बिक्री में बनी नंबर-1; एमजी, हुंडई, वोल्वो भी रही पीछे

इस देसी कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों पर टूटे ग्राहक, बिक्री में बनी नंबर-1; एमजी, हुंडई, वोल्वो भी रही पीछे

संक्षेप: भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में बीते कुछ सालों से लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर अप्रैल से लेकर अक्टूबर 2025 के दौरान हुई बिक्री की बात करें तो एक बार फिर टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

Mon, 17 Nov 2025 11:30 AMAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
0

भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में बीते कुछ सालों से लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत यानी अप्रैल से लेकर अक्टूबर के दौरान हुई बिक्री की बात करें तो एक बार फिर टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। बता दें कि टाटा मोटर्स ने इस दौरान कुल 40,108 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की। इस दौरान टाटा मोटर्स का मार्केट शेयर अकेले 38.56 पर्सेंट रहा। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनियों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

करीब 30% रहा एमजी मोटर का शेयर

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर रही। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने इस दौरान 28.39 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ कुल 29,530 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा रही। महिंद्रा ने इस दौरान 21.29 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ कुल 22,141 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई रही। हुंडई ने इस दौरान 3.64 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ कुल 3,789 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की।

पांचवें नंबर पर रही BYD

दूसरी ओर पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में BYD रही। बता दें कि BYD ने इस दौरान 3.21 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ कुल 342 यूनिट इलेक्ट्रिक कार बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बीएमडब्ल्यू रही। बीएमडब्ल्यू ने इस दौरान 1.67 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ कुल 1,736 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ रही। किआ ने इस दौरान 1.69 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ कुल 1,763 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की।

दसवें नंबर पर रही वोल्वो

बिक्री कि लिस्ट में आठवें नंबर पर मर्सिडीज बेंज रही। मर्सिडीज बेंज ने इस दौरान 0.59 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ 612 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में PCA ऑटोमोबाइल्स रही। बता दें कि PCA ऑटोमोबाइल्स ने इस दौरान 0.34 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ 350 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में वोल्वो रही। वोल्वो ने इस दौरान 0.18 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ कुल 190 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।