540° कैमरा, 5-स्टार सेफ्टी, 600Km रेंज; टाटा की इस SUV पर ₹2.25 लाख की छूट; जानिए ऑफर की डिटेल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंपनी अपनी कर्व EV पर पूरे 2.25 लाख रुपए के बेनिफिट दे रही है। इसमें 1 लाख रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट और फ्री इंश्योरेंस शामिल है। कंपनी के दावे के मुताबिक, ये सिंगल चार्ज पर 600Km की रेंज देती है।

Tata Motors Announces Rs 2.25 Lakh Onam Offers For Harrier EV In Kerala
टाटा की इस SUV पर ₹2.25 लाख की छूट
Tata Harrier EV
केवल
28,100/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

टाटा मोटर्स साल में कई फेस्विटल के मौके पर अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर करती रहती है। कंपनी ने इस कड़ी में ओणम के मौके पर डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी अपनी कर्व EV पर पूरे 2.25 लाख रुपए के बेनिफिट दे रही है। इसमें 1 लाख रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट और फ्री इंश्योरेंस शामिल है। हालांकि, इस डिस्काउंट का फायदा सिर्फ केरल के ग्राहकों को मिलेगा। बता दें कि ओणम फेस्विल की शुरुआत 16 अगस्त से होगी। वहीं, ये 26 अगस्त तक चलता रहेगा। हालांकि, कंपनी डिस्काउंट का फायदा पूरे अगस्त तक देगी। बता दें कि अगस्त में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन का त्योहार भी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
EMI केवल15,200/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
EMI केवल9,800/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Honda City
₹ 12 - 20.99 लाख
EMI केवल15,700/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल14,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल9,900/ माह
अपनी EMI जानें

टाटा हैरियर EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ईवी में दिया गया नया 540-डिग्री कैमरा फंक्शन 360-डिग्री सराउंड व्यू मॉनिटर सिस्टम में एक एडिशनल एंगल जोड़ता है जो कार के नीचे क्या है यह भी दिखाता है। यह नया एंगल ट्रांसपेरेंट मोड में एक्टिव हो जाता है जो ऑफ-रोड इलाके से निपटने के साथ-साथ बड़े गड्ढों से गुजरने में ड्राइवर की मदद करता है। हैरियर ईवी मास-मार्केट सेगमेंट में पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है जिसमें डुअल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया गया है। इसमें प्रत्येक एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर है। बूस्ट मोड का यूज करके हैरियर ईवी केवल 6.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

स्टैंडर्ड हैरियर में केवल 3 टेरेन मोड हैं यानी नॉर्मल, रफ और वेट। इलेक्ट्रिक हैरियर के मामले में टाटा मोटर्स ने कुल 6 मल्टी-टेरेन मोड पेश किए हैं जिनमें नॉर्मल, मड रट्स, रॉक क्रॉल, सैंड, स्नो/ग्रास और कस्टम मोड शामिल हैं। ये मोड पावर डिलीवरी, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और थ्रॉटल रिस्पॉन्स को बदलते हैं ताकि एसयूवी को मुश्किल इलाकों में मदद मिल सके। कंपनी के दावे के मुताबिक, ये सिंगल चार्ज पर 600Km की रेंज देती है।

टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी के साथ नया 14.5-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम पेश किया है जो किसी भी टाटा कार के लिए सबसे बड़ा है। यह सैमसंग द्वारा बनाया गया नियो क्यूएलईडी डिस्प्ले है जो ग्राहकों को शार्प और क्रिस्प व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। हैरियर ईवी में शार्क फिन एंटीना में एक एडिशनल कैमरा लगा है। इस कैमरे से आने वाली फीड डिजिटल IRVM पर दिखाई देती है जिससे कार के पीछे क्या है इसकी साफ तस्वीर मिलती है। इसमें रिकॉर्डिंग फंक्शन भी है और यह बेहतर सुरक्षा के लिए डैशकैम का भी काम करता है।

BNCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग
भारत NCAP में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32/32 स्कोर और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 45/49 स्कोर किया। कंपनी ने एक इवेंट में टाटा हैरियर EV से पथरीली रास्ते पर ऑफरोडिंग भी की। इसे खड़ी चढ़ाई पर चढ़ाया गया। इससे एक टैंक को भी खींचकर दिखाय गया। इसे कीचड़ और पानी से भरे रास्तों से भी निकाला गया। इतना ही नहीं, इसे जंप कराकर भी दिखाया गया। कुल मिलाकर इसने ऐसे कारनामे करके दिखा दिए जो शायद एक इलेक्ट्रिक कार के लिए करना आसान नहीं होता। इन सबके बीच इसके बॉडी शेल की मजबूती के लिए कार के ऊपर 1.5 टन का एक कंटेनर रखकर भी दिखाया गया।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाला ओणम डिस्काउंट सिर्फ केरल के ग्राहकों के लिए है। इसके अलावा 15 अगस्त और रक्षाबंधन के मौके पर भी कंपनी अलग-अलग राज्यों में डिस्काउंट ऑफर कर सकती है। इसके लिए आप शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट का पता लगा सकते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़540° कैमरा, 5-स्टार सेफ्टी, 600Km रेंज; टाटा की इस SUV पर ₹2.25 लाख की छूट