₹5.64 लाख की है यह SUV, बिक्री में है नंबर-1; 31 दिनों में 21,320 लोगों ने खरीदा; 26 KM+ माइेलज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टाटा मोटर्स की कारों को बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अगर मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो टाटा पंच (Tata Punch) ने फिर से टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

tata model-wise sales august 2026 punch nexon tiago sierra harrier
टाटा मॉडल-वाइज बिक्री अगस्त 2026
Tata Tigor
केवल
₹7,300/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

देसी कंपनी टाटा मोटर्स की कारों को बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अगर मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो टाटा पंच (Tata Punch) ने फिर से टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। टाटा पंच ने बीते महीने कुल 21,320 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इस दौरान सालाना आधार पर पंच की बिक्री में 99 पर्सेंट की बंपर बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 10,704 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Tata Nexon
₹ 7.4 - 14.4 लाख
EMI केवल₹9,700/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Harrier
₹ 13 - 26.01 लाख
EMI केवल₹17,000/ माह
अपनी EMI जानें
Renault Kiger
₹ 5.81 - 10.35 लाख
EMI केवल₹7,600/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख
EMI केवल₹9,000/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.79 - 15.04 लाख
EMI केवल₹10,200/ माह
अपनी EMI जानें

32% बढ़ गई टाटा नेक्सन की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 32 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,431 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा टियागो रही। टाटा टियागो ने इस दौरान 63 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,537 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सिएरा रही। सिएरा ने इस दौरान कुल 5,622 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।

16% बढ़ गई टाटा हैरियर की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टाटा हैरियर रही। टाटा हैरियर ने इस दौरान 16 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,577 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा अल्ट्रोज रही। टाटा अल्ट्रोज ने इस दौरान 23 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 3,047 यूनिट कार की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सफारी रही। टाटा सफारी ने इस दौरान 31 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,953 यूनिट कार की बिक्री की।

लास्ट पोजीशन पर रही टाटा टिगोर

दूसरी ओर आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा कर्व रही। टाटा कर्व ने इस दौरान 12 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,904 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर यानी लास्ट पोजीशन पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा टिगोर रही। टाटा टिगोर ने इस दौरान 7 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 862 यूनिट कार की बिक्री की।

क्यों सुपरहिट है टाटा पंच?

टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 10.60 लाख रुपये तक जाती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग मिलता है। इस माइक्रो-एसयूवी में 1.2-लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह पेट्रोल वैरिएंट में करीब 20.09 किमी प्रति लीटर और सीएनजी वैरिएंट में 26.99 किमी प्रति किलोग्राम का शानदार माइलेज देती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़₹5.64 लाख की है यह SUV, बिक्री में है नंबर-1; 31 दिनों में 21,320 लोगों ने खरीदा