टाटा के इन 8 मॉडलों पर आया ₹85000 तक का डिस्काउंट, मौका 31 मार्च तक वैलिड; अब खरीदने की मचेगी लूट!
टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर मार्च, 2026 के दौरान बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ग्राहक इस दौरान टाटा की कारों पर अधिकतम 85,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर मार्च, 2026 के दौरान बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ग्राहक इस दौरान टाटा की कारों पर अधिकतम 85,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से भी संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस दौरान टाटा के अलग-अलग मॉडलों पर मिला रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।






हैरियर पर 35000 तक की छूट
कंपनी MY 2026 के अलग-अलग मॉडलों पर अधिकतम 40,000 रुपये तक की छूट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान टाटा टियागो पर अधिकतम 20,000 रुपये जबकि टाटा टिगोर पर 25,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा, टाटा अल्ट्रोज पर अधिकतम 30,000 रुपये तक की छूट उपलब्धहै। वहीं, टाटा की नंबर–1 नेक्सन पर ग्राहक इस दौरान 25,000 रुपये और कर्व पर 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। जल्दी इस दौरान कंपनी टाटा हैरियर पर अधिकतम 35000 और सफारी पर भी इतना ही डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Tigor
₹ 5.49 - 8.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 14.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 4.57 - 7.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago NRG
₹ 7.2 - 8.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Safari
₹ 13.29 - 25.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अल्ट्रोज पर 85000 तक की छूट
अब बात करते हैं मॉडल एयर 2025 और 2024 की। बता दें कि कंपनी टाटा टियागो पर इस दौरान 35,000 रुपये टाटा टियागो पर भी 35,000 रुपये और टाटा अल्ट्रोज पर 85,000 रुपये तक की छूट ऑफर कर रही है। इसके अलावा, कंपनी टाटा पांच पर अधिकतम 40,000 रुपये और टाटा नेक्सन पर 50,000 रुपये तक की छूट ऑफर कर रही है।
सफारी पर 75000 की छूट
दूसरी ओर इस दौरान टाटा कर्व पर अधिकतम 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी टाटा हैरियर पर अधिकतम 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा, टाटा सफारी पर भी ग्राहक इस दौरान अधिकतम 75,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


