टाटा, मारुति, हुंडई, होंडा और किआ की कारों पर ₹3.25 लाख तक बचत का मौका
देश की कई बड़ी कार निर्माता कंपनियां अगस्त, 2026 के दौरान अपनी कारों पर कैश डिस्काउंट से लेकर कई दूसरे ऑफर तक दे रही हैं। कुछ मॉडल पर कुल फायदा लाखों रुपये तक पहुंच रहा है।

अगले कुछ दिनों नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, देश की कई बड़ी कार कंपनियां अगस्त, 2026 के दौरान अपनी कारों पर कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और लॉयल्टी ऑफर तक दे रही हैं। कुछ मॉडल पर कुल फायदा लाखों रुपये तक पहुंच रहा है। टाटा हैरियर ईवी, मारुति ग्रैंड विटारा हाइब्रिड, हुंडई क्रेटा, किआ साइरोस और होंडा सिटी जैसे पॉपुलर मॉडल भी इन ऑफर्स में शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं।
Tata Motors
टाटा मोटर्स की ओर से अगस्त में सबसे बड़ा ऑफर हैरियर EV पर मिल रहा है। इस इलेक्ट्रिक SUV पर 1 लाख रुपये तक का Freedom Celebration ऑफर, 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 75 हजार रुपये का स्क्रैपेज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, पुराने Tata EV ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक और Tata की ICE कार रखने वाले ग्राहकों को 50 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट मिल सकता है। सभी शर्तें पूरी होने पर Tata EV मालिक को कुल फायदा 3.25 लाख रुपये तक हो सकता है। वहीं, कंपनी के दूसरे मॉडलों पर भी डिस्काउंट जारी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Kia Syros
₹ 8.4 - 15.8 लाख
Kia Carens
₹ 11.02 - 12.88 लाख
Kia Carnival
₹ 63.91 लाख
Kia Seltos
₹ 10.99 - 22.02 लाख
Kia Sonet
₹ 7.41 - 14.47 लाख
Kia EV6
₹ 65.97 लाख
Maruti Suzuki
मारुति की ग्रैंड विटारा स्ट्रांग हाइब्रिड पर भी अगस्त में अच्छा ऑफर है। इसमें 1.85 लाख रुपये तक का रोड टैक्स बेनिफिट, 5 साल की वारंटी, 30 हजार से 75 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस, 45 हजार रुपये स्क्रैपेज बोनस और चुनिंदा पुरानी कारों पर 30 हजार रुपये का अपग्रेड बोनस मिल रहा है। कॉरपोरेट ग्राहकों को 10 हजार रुपये का अतिरिक्त फायदा भी मिल सकता है। दूसरी ओर बलेनो और वैगनआर सहित दूसरे मॉडलों पर भी ऑफर जारी हैं।
Hyundai
हुंडई की बात करें तो क्रेटा पर 50 हजार रुपये तक कैश डिस्काउंट और 50 हजार रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है। यानी कुल फायदा 1 लाख रुपये तक हो सकता है। क्रेटा इलेक्ट्रिक पर 15 हजार रुपये कैश के साथ 35 हजार रुपये तक स्क्रैपेज या 15 हजार रुपये एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है। वरना पर 40 हजार रुपये तक कैश और 25 हजार रुपये स्क्रैपेज या 20 हजार रुपये एक्सचेंज का फायदा है। वेन्यू और Venue N Line पर 5 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है।
Kia
किआ भी अगस्त में ग्राहकों को राहत दे रही है। सोनेट पर कैश, एक्सचेंज, स्क्रैपेज और कॉरपोरेट बेनिफिट मिलाकर 60 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है। साइरोस पर यह फायदा 65 हजार रुपये तक है। इसके साथ एक्सटेंडेड वारंटी और डीलर-लेवल ऑफर भी मिल सकते हैं। सेल्टोस पर 20 हजार रुपये लॉयल्टी और 20 हजार रुपये कॉरपोरेट बेनिफिट के साथ डीलर ऑफर दिए जा रहे हैं।
Honda
होंडा की सिटी फेसलिफ्ट पर अगस्त में 30 हजार रुपये कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, 50 हजार रुपये तक एक्सचेंज बेनिफिट, लॉयल्टी ऑफर और 5 हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। यानी पात्र ग्राहक को इन सभी ऑफर्स के हिसाब से करीब 85 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है।


