
मार्केट में तहलका मचाने आ रही टाटा, महिंद्रा और मारुति की ये तीन धांसू इलेक्ट्रिक SUV, जानिए खासियत
भारत का इलेक्ट्रिक एसयूवी मार्केट अगले कुछ हफ्तों में गर्म होने वाला है। दरअसल, महिंद्रा, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी अपने-अपने सेगमेंट में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में हैं।
भारत का इलेक्ट्रिक एसयूवी मार्केट अगले कुछ हफ्तों में गर्म होने वाला है। दरअसल, महिंद्रा, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी अपने-अपने सेगमेंट में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में हैं। तीनों कंपनियों के ये लॉन्च EV सेगमेंट में प्रीमियम, फैमिली और मास-मार्केट, हर तरह के खरीदारों के लिए नए ऑप्शन खोल देंगे। आने वाले समय में यह मुकाबला न सिर्फ दिलचस्प बल्कि बेहद तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक बाजार को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं तीनों कंपनियों के अपकमिंग ईवी के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और संभावित कीमत के बारे में विस्तार से।






महिंद्रा XEV 9S
सबसे पहले शुरुआत होगी महिंद्रा XEV 9S से जो 27, नवंबर को डेब्यू करेगी। यह कंपनी की पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी और INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। उम्मीद है कि कंपनी इसके साथ 59kWh और 79kWh बैटरी पैक देगी। डिजाइन के मामले में एसयूवी का फ्रंट काफी हद तक XEV 9e जैसा होगा। कनेक्टेड LED लाइट बार और शार्प ट्रायएंगुलर हेडलैम्प्स के साथ। कार के केबिन में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, Harman Kardon ऑडियो, पैनोरमिक सनरूफ, पावर ड्राइवर सीट विथ मेमरी फंक्शन और स्लाइडिंग सेकंड-रो जैसे फीचर्स मिलेंगे। जबकि सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS, 7-एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा मिलने की उम्मीद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 11.42 - 20.68 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा सिएरा EV
टाटा मोटर्स भी जल्द अपनी मोस्ट-अवेटेड सिएरा EV के साथ एंट्री करने जा रही है। बता दें कि ICE वर्जन का लॉन्च 25, नवंबर को होना है। जबकि EV वर्जन का शोकेस इसी साल के अंत तक होगा। कीमत का ऐलान 2025 की शुरुआत में होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इसमें कर्व EV और हैरियर EV वाले 55kWh और 65kWh पैक मिलेंगे। फीचर्स के मामले में पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, JBL ऑडियो और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
मारुति e-विटारा
मारुति सुजुकी भी पहली बार इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। कंपनी 2, दिसंबर को नई e-विटारा पेश करेगी। बता दें कि अगस्त, 2025 में ही कंपनी 12 यूरोपीय देशों में 2,900 से ज्यादा यूनिट्स निर्यात कर चुकी है। भारत में SUV दो बैटरी पैक्स, 49kWh और 61kWh के साथ आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईवी की रेंज 500km से अधिक रहने का अनुमान है। फीचर्स के तौर पर कार में 10.1-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, फिक्स्ड ग्लास सनरूफ, Harman साउंड सिस्टम और स्लाइडिंग-रिक्लाइनिंग रियर सीट शामिल होंगी।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




