टाटा, महिंद्रा, रेनो की नई रगेड SUV, मिलेगी कमाल की मजबूती, ₹10 लाख से कम हो सकती है कीमत

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

टाटा, महिंद्रा और रेनो जल्द ही मार्केट में अपनी रगेड एसयूवी को लॉन्च करने वाली हैं। इस लिस्ट में टाटा की स्कारलेट, महिंद्रा की विजन S और निसान की ब्रिजर शामिल हैं। ये रगेड एसयूवी आपको ऑफरोडिंग का मजा देंगी।

टाटा, महिंद्रा, रेनो की नई रगेड SUV, मिलेगी कमाल की मजबूती, ₹10 लाख से कम हो सकती है कीमत

मजबूत एसयूवी की तलाश में हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। टाटा, महिंद्रा और रेनो जल्द ही मार्केट में अपनी रगेड एसयूवी को लॉन्च करने वाली हैं। इस लिस्ट में टाटा की स्कारलेट, महिंद्रा की विजन S और निसान की ब्रिजर शामिल हैं। ये रगेड एसयूवी आपको ऑफरोडिंग का मजा देंगी। इनमें आपको तगड़े ग्राउंड क्लियरेंस के साथ पावरफुल इंजन भी मिलेगा। खास बात है कि इन सबकी एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख से कम हो सकती है। आइए डीटेल में जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Mahindra Vision S

महिंद्रा विजन S कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन साल 2027 में लॉन्च होगा। इसमें ऊंची राइड हाइट, स्क्वेयर बॉडी, फ्लैट बोनट, मस्कुलर वील आर्च और रॉकर पैनल के साथ उठे हुए रूफ रेल जैसे डीटेल्स के साथ एक असली एसयूवी का कैरेक्टर होगा। महिंद्रा इस मॉडल को अपने फ्यूचरिस्टिक NU_IQ मल्टी-एनर्जी प्लेटफॉर्म पर डिवेलप कर रहा है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने पूरी तरह से इलेक्ट्रिक इंजन ऑप्शन्स को कन्फर्म नहीं किया है। स्पाई फोटोज से पता चलता है कि इसमें ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर दिए गए हैं। कंपनी इस मॉडल को पेट्रोल और डीजल इंजन वाले ICE वेरिएंट में लॉन्च करेगी और बाद में हाइब्रिड वेरिएंट भी लाएगी।

Renault Bridger

रेनॉल्ट ब्रिजर का नियर-प्रोडक्शन रेडी कॉन्सेप्ट मॉडल इसी महीने की शुरुआत में फ्रांस के गायनकोर्ट में शोकेस किया गया था। यह भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ब्रैंड का पहला प्रोडक्ट होगा। कंपनी का प्लान इसे साल 2027 के आखिर तक लॉन्च करने की है। नई डस्टर के प्लेटफॉर्म के मोडिफाइट वर्जन पर बेस्ड ब्रिजर को नए 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ ICE वेरिएंट में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। रेनॉल्ट हाइब्रिड और प्योर इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी डिवेलप कर रहा है और इन्हें एक-एक करके बाद में इंट्रोड्यूस किया जाएगा।

Tata Scarlet

टाटा मोटर्स महिंद्रा थार को टक्कर देने के लिए एक नई एसयूवी को डिवेलप कर रहा है। हालांकि, मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने के कारण यह मॉडल ऑफ-रोडिंग कैपेसिटी के मुकाबले दिखने में अधिक मजबूत होगा। इसका कोडनेम 'टाटा स्कारलेट' है। इस नई एसयूवी का आकार बॉक्सी होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार इसका ग्राउंड क्लीयरेंस लगभग 210 मिमी का होगा। टाटा की स्कारलेट ICE और प्योर इलेक्ट्रिक वेरिएंट में आएगी। खास बात है कि प्योर इलेक्ट्रिक वेरिएंट में ग्राहकों को AWD ड्राइवट्रेन लेआउट का ऑप्शन भी मिलेगा। टाटा मोटर्स इसे 2028 में लॉन्च कर सकती है, जो नेक्स्ट जेनरेशन की नेक्सॉन के लगभग एक साल बाद होगा।

(Photo: gaadiwaadi)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।