टाटा पंच EV के ब्रेक में आई बड़ी खराबी? डीलर्स खुद कर रहे हैं ग्राहकों को फोन; जानिए क्या है पूरा मामला
अगर आपके पास टाटा मोटर्स की नई पंच ईवी है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल, खबर आ रही है कि कंपनी ने इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को गुपचुप तरीके से वापस यानी रीकॉल किया है।

अगर आपके पास टाटा मोटर्स की नई पंच ईवी है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। टाटा मोटर्स ने इसी साल फरवरी में इस कार के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया था। इसे मार्केट में बहुत बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब खबर आ रही है कि कंपनी ने इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को गुपचुप तरीके से वापस यानी रीकॉल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाड़ी के पिछले ब्रेक में कुछ खराबी की बात सामने आई है। इसे ठीक करने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। डीलर्स ग्राहकों से खुद संपर्क कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।






क्या है पूरा मामला
यह पूरी जानकारी Team-BHP के एक ऑनलाइन फोरम से सामने आई है। यहां पंच ईवी के एक मालिक ने अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्हें टाटा मोटर्स की तरफ से एक जरूरी मैसेज मिला है, जिसमें कहा गया है कि नई पंच ईवी 2.0 मॉडल के पिछले ब्रेक कैलीपर और उससे जुड़े कुछ पार्ट्स को तुरंत बदला जाना है। कार मालिक के अनुसार, डीलर पहली फ्री सर्विस के दौरान ही इसे बदलना चाहता था। हालांकि, समय की कमी के कारण ऐसा नहीं हो सका।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Punch EV
₹ 9.69 - 12.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra 3XO EV
₹ 13.89 - 15.46 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या है असली वजह
बता दें कि कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि कुल कितनी गाड़ियों में यह दिक्कत है। ऑटो एक्सपर्ट्स का अंदाजा है कि जब गाड़ी को किसी ढलान पर पार्किंग ब्रेक लगाकर खड़ा किया जाता है, तो इसके पिछले ब्रेक गाड़ी को पूरी तरह रोकने में थोड़े कमजोर साबित हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग यह भी चर्चा कर रहे हैं कि टाटा की नेक्सॉन ईवी के शुरुआती मॉडल में भी ऐसी ही कुछ शिकायत आई थी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में टाटा मोटर्स इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान जारी कर स्थिति पूरी तरह साफ कर देगी।
धांसू हैं कार के फीचर्स
टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट के फीचर्स की बात करें तो कंपनी इसे 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) मॉडल के तहत भी बेच रही है। इस स्कीम में कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत केवल 6.49 लाख रुपये हो जाती है। लुक के मामले में नई पंच ईवी पहले से ज्यादा मॉडर्न है। इसमें नया फ्रंट बंपर, कनेक्टेड एलईडी टेल लैम्प्स, और 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा, गाड़ी के अंदर 10.25-इंच की बड़ी टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जिंग और सेफ्टी के लिए 360-डिग्री कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।
468 किमी तक मिलता है रेंज
परफॉर्मेंस के मामले में नई पंच ईवी दो बड़े बैटरी ऑप्शन्स (30kWh और 40kWh) के साथ आती है। इसका छोटा बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 365 किलोमीटर की रेंज का दावा करता है। जबकि बड़ा बैटरी पैक 468 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देता है। इसका पावरफुल वैरिएंट 129 हॉर्सपावर जेनरेट करता है, जिससे यह कार महज 9 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। चार्जिंग के मामले में भी यह काफी फास्ट है। इसे एक 65kW के फास्ट चार्जर की मदद से सिर्फ 26 मिनट में 20 से 80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


