हो जाइए तैयार, टाटा जल्द मार्केट में लेकर आ रही 5 से ज्यादा धांसू कार; जानिए कब होगी लॉन्च

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के कारों की डिमांड हमेशा से रही है। कंपनी ने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के साथ पिछला साल खत्म किया है। अब FY2026-27 में भी धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हो जाइए तैयार, टाटा जल्द मार्केट में लेकर आ रही 5 से ज्यादा धांसू कार; जानिए कब होगी लॉन्च

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के कारों की डिमांड हमेशा से रही है। कंपनी ने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के साथ पिछला साल खत्म किया है। अब कंपनी नए साल यानी (FY2026-27) में भी धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। टाटा मोटर्स आने वाले महीनों में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 6 नए मॉडल लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इनमें धांसू इलेक्ट्रिक कारों से लेकर फ्लैक्स-फ्यूल कारें भी शामिल हैं। अगर आप भी टाटा की नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं आने वाले इन शानदार मॉडलों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टाटा सिएरा ईवी

टाटा सिएरा ईवी बहुत जल्द भारतीय मार्केट में दस्तक देने वाली है। इसे इसी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार होगी जिसमें दो बैटरी ऑप्शन (55 kWh और 65 kWh) मिलने की उम्मीद है। बड़े बैटरी पैक के साथ यह कार एक बार चार्ज करने पर आसानी से 500 किलोमीटर से ज्यादा चलेगी। गाड़ी के अंदर 3-स्क्रीन वाला मॉडर्न डैशबोर्ड, लेवल-2 ADAS और ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा।

टाटा टियागो और टिगोर फेसलिफ्ट

टाटा अपनी दो सबसे पॉपुलर बजट कारों टियागो और टिगोर को बिल्कुल नए अवतार में लाने जा रही है। इन दोनों कारों का बाहरी लुक पहले से ज्यादा शार्प होगा। इसमें नई एलईडी हेडलाइट्स और नए बम्पर्स देखने को मिलेंगे। इंटीरियर में बड़ी टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। सबसे मजेदार बात यह है कि टियागो ईवी में अब पंच ईवी वाला बड़ा 30 kWh बैटरी पैक मिल सकता है जिससे इसका रेंज काफी बढ़ जाएगा।

टाटा सफारी ईवी

हैरियर ईवी की कामयाबी के बाद टाटा मोटर्स अपनी मशहूर 7-सीटर एसयूवी सफारी का भी इलेक्ट्रिक वर्जन इसी साल ला सकती है। तीन लाइनों वाली सीटों (3-Row) के साथ आने वाली यह भारत की पहली मेन-स्ट्रीम इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। यह पूरी तरह हैरियर ईवी के प्लेटफॉर्म और फीचर्स पर बेस्ड होगी। इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा की आने वाली XEV 9S से होगा।

टाटा अविन्या ईवी

टाटा के प्रीमियम सब-ब्रांड 'अविन्या' की पहली कार साल 2027 की शुरुआत में देखने को मिल सकती है। जगुआर लैंड रोवर (JLR) के एडवांस प्लेटफॉर्म पर बनने वाली यह एक लग्जरी स्पोर्टबैक स्टाइल कार होगी जो दिखने में बेहद यूनिक होगी। इस गाड़ी का इंटीरियर ढेर सारी हाई-टेक टेक्नोलॉजी से लैस होगा और यह टाटा की अब तक की सबसे प्रीमियम कार होने वाली है।

टाटा पंच फ्लैक्स-फ्यूल

पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक के बाद अब टाटा पंच एक नए 'फ्लैक्स-फ्यूल' अवतार में आने के लिए तैयार है। कंपनी इस साल के अंत तक या 2027 की शुरुआत में अपनी पहली फ्लैक्स-फ्यूल कार लॉन्च करेगी, जो पेट्रोल के साथ-साथ इथेनॉल मिक्स ईंधन पर भी आसानी से चल सकेगी। यह टेक्नोलॉजी न सिर्फ पर्यावरण को सुरक्षित रखेगी बल्कि ग्राहकों के ईंधन का खर्च भी काफी कम कर देगी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।