इलेक्ट्रिक कारों की तेजी से बढ़ रही डिमांड के बीच टाटा बढ़ाएगी 50% प्रोडक्शन, जानिए क्या है पूरी तैयारी
आने वाले दिनों में टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार (EV) खरीदने की प्लानिंग है तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, टाटा मोटर्स अगले 3 से 4 महीनों में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों का प्रोडक्शन करीब 50 पर्सेंट तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

आने वाले दिनों में टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार (EV) खरीदने की प्लानिंग है तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, देसी दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अगले 3 से 4 महीनों में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों का प्रोडक्शन करीब 50 पर्सेंट तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने बताया कि अभी कंपनी हर महीने करीब 10,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां सप्लाई कर रही है। अब इसे बढ़ाकर हर महीने 15,000 यूनिट्स करने का टारगेट रखा गया है। ऑटोकार इंडिया के अनुसार, कंपनी का यह फैसला पिछले दो महीनों में ईवी गाड़ियों की बुकिंग में आई भारी तेजी को देखते हुए लिया गया है।
लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें
टाटा मोटर्स के अनुसार, मार्केट में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। दुनिया भर के हालातों की वजह से भी लोग परेशान हैं। अब ग्राहक गाड़ी के मंथली खर्च को लेकर काफी फिक्रमंद हैं। शैलेश चंद्रा ने इसे एक सीधे उदाहरण से समझाया। मान लीजिए पेट्रोल की कीमत 10 रुपये बढ़ जाती है। कोई आदमी हर महीने 100 लीटर पेट्रोल इस्तेमाल करता है। ऐसे में उसकी जेब पर सीधे 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा बोझ पड़ेगा। यही वजह है कि लोग अब पेट्रोल-डीजल कारें छोड़ रहे हैं। वे अब इलेक्ट्रिक और सीएनजी गाड़ियों को ज्यादा चुन रहे हैं। इन्हें रोज चलाने का खर्च बहुत कम आता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Avinya
₹ 30 - 60 लाख
BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख
क्या है कंपनी की प्लानिंग
कंपनी का कहना है कि पिछले दो महीनों में बड़ा बदलाव आया है। इस दौरान इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड 2 से ढाई गुना तक बढ़ गई है। पिछले कुछ हफ्तों में तो यह क्रेज और तेज हुआ है। अब ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनके गैरेज में कम से कम एक इलेक्ट्रिक कार जरूर हो। हालांकि, कंपनी अभी एक बात का अंदाजा लगा रही है। क्या बुकिंग्स में आया यह उछाल सिर्फ कुछ समय के लिए है? या फिर लोग हमेशा के लिए इलेक्ट्रिक कारों पर शिफ्ट हो रहे हैं? वैसे टाटा मोटर्स को भारत में ईवी के भविष्य पर पूरा भरोसा है।
क्या है बिक्री में रुकावट की वजह
टाटा मोटर्स की कुल बिक्री में इस समय इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी करीब 15 पर्सेंट है। लेकिन कंपनी का कहना है कि यह हिस्सेदारी डिमांड की वजह से नहीं रुकी है। असली वजह गाड़ियों की कम सप्लाई होना है। बुकिंग्स के मामले में अकेले मई महीने का डेटा ही देख लीजिए। टाटा मोटर्स के पास आई कुल डिमांड में से करीब 30 पर्सेंट हिस्सा सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियों का था। कंपनी का मानना है कि अगर गाड़ियों की सप्लाई तुरंत मिल जाए, तो उनकी ईवी सेल अभी से दोगुनी हो सकती है।
क्या कर रही टाटा मोटर्स
इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए टाटा मोटर्स अब नए कदम उठा रही है। वे पार्ट्स सप्लाई करने वाले वेंडर्स और सप्लायर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इससे प्रोडक्शन को तेजी से बढ़ाया जा सकेगा। शैलेश चंद्रा ने बताया कि टाटा के अपने कारखानों में गाड़ियां बनाने की क्षमता काफी लचीली है। वे जरूरत के हिसाब से पेट्रोल या इलेक्ट्रिक गाड़ियां ज्यादा बना सकते हैं। लेकिन असली चुनौती सप्लायर्स की तरफ से है। उन्हें अपना आउटपुट बढ़ाने के लिए नया निवेश करना पड़ सकता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


