टाटा का धमाका: सिएरा EV समेत आ रही हैं 3 धांसू इलेक्ट्रिक कार; 500 km तक मिलेगा रेंज
भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) के दबदबे को और मजबूत करने के लिए टाटा मोटर्स बड़ा गेम प्लान तैयार कर चुका है। कंपनी आने वाले समय में कई धांसू इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी में है।

भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) के दबदबे को और मजबूत करने के लिए टाटा मोटर्स बड़ा गेम प्लान तैयार कर चुका है। कंपनी आने वाले समय में एक के बाद एक कई धांसू इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी में है। यह न सिर्फ सड़कों पर रफ्तार भरेंगी बल्कि प्रीमियम फीचर्स के मामले में भी नया बेंचमार्क सेट करेंगी। टाटा के इस मेगा प्लान में आइकॉनिक सिएरा (Sierra) की इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी से लेकर, लग्जरी सेगमेंट में तहलका मचाने वाली अविन्या (Avinya) और सफारी ईवी (Safari EV) शामिल हैं। कंपनी का यह कदम सीधे तौर पर महिंद्रा और विदेशी ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने के लिए है। आइए जानते हैं टाटा की मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग तीनों इलेक्ट्रिक कारों से बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Sierra EV
₹ 25 - 30 लाख
Toyota Urban Cruiser Ebella
₹ 23.6 लाख
BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख
Tata Avinya
₹ 30 - 60 लाख
Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
अविन्या के जरिए होगा धमाका
टाटा मोटर्स के इस पूरे प्लान में सबसे बड़ा धमाका 'अविन्या' (Avinya) के जरिए होने वाला है। यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक यात्रा का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होने जा रही है। अविन्या को कंपनी मौजूदा टाटा कारों से ऊपर एक बेहद प्रीमियम इलेक्ट्रिक लाइनअप के तौर पर पेश करेगी। इस सीरीज का पहला मॉडल फाइनेंशियल ईयर 2027 की दूसरी छमाही (यानी अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 के बीच) तक सामने आ सकता है। इसके कॉन्सेप्ट मॉडल में लाउंज स्टाइल सीटिंग, बेहद साफ-सुथरा केबिन और मिनिमलिस्टिक एक्सटीरियर लुक दिखाया गया था।
सिएरा की इलेक्ट्रिक भी आएगी
दूसरी ओर टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक गाड़ी को इलेक्ट्रिक अवतार में वापस ला रहा है। हम बात कर रहे हैं टाटा सिएरा ईवी (Sierra EV) की। इसे जुलाई से सितंबर 2026 के त्योहारों के सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। यह नई इलेक्ट्रिक कार हाल ही में लॉन्च हुए इसके पेट्रोल-डीजल (ICE) वर्जन का साथ देगी। सिएरा ईवी का डिजाइन इसके कॉन्सेप्ट मॉडल के बेहद करीब होगा। इसमें इसका सिग्नेचर स्क्वायर्ड स्टांस, कनेक्टेड लाइट्स और सीधा रियर सेक्शन देखने को मिलेगा। इसमें एक बड़ा बैटरी पैक होगा जिससे एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज मिलने की उम्मीद है।
सफारी ईवी भी मचाएगी धमाल
इस पूरे इलेक्ट्रिक रोडमैप का सबसे बड़ा अट्रैक्शन टाटा सफारी ईवी (Safari EV) होगी। यह लॉन्च होते ही कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में सबसे टॉप पर बैठ जाएगी। इसे दिवाली के त्योहारी सीजन या फाइनेंशियल ईयर 2027 की आखिरी तिमाही (शुरुआती 2027) तक मार्केट में उतारा जा सकता है। बता दें कि 3-रो (तीन लाइनों वाली सीटिंग) लेआउट के साथ आने वाली यह दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी सीधे तौर पर महिंद्रा की XEV 9S को टक्कर देगी। हालांकि इसके अंदरूनी फीचर्स काफी हद तक हैरियर ईवी जैसे ही होंगे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


