टाटा ला रही है अपनी पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, मिलेगी 600 km तक की रेंज; जानिए क्या होंगी खासियतें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टाटा मोटर्स जल्द अपनी पॉपुलर 7-सीटर एसयूवी सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने जा रही है। अपकमिंग फेस्टिव सीजन में लॉन्च होने वाली 'सफारी.ईवी' (Safari.EV) टाटा की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी।

tata is bringing its first 7-seater electric suv safari ev check details
टाटा सफारी.ईवी फुल डिटेल्स
Tata Safari EV
केवल
34,000/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

टाटा मोटर्स जल्द अपनी पॉपुलर 7-सीटर एसयूवी सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने की तैयारी कर रही है। अपकमिंग फेस्टिव सीजन में लॉन्च होने वाली 'सफारी.ईवी' (Safari.EV) टाटा की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी। इस गाड़ी के आते ही टाटा के पोर्टफोलियो की हर कार का पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों ऑप्शन मार्केट में मौजूद होगा। यह नई इलेक्ट्रिक कार सीधे तौर पर महिंद्रा की XEV 9S को कड़ी टक्कर देगी। इस समय देश में तीन-पंक्ति (3-row) वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
EMI केवल15,200/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
EMI केवल9,800/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Honda City
₹ 12 - 20.99 लाख
EMI केवल15,700/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल14,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल9,900/ माह
अपनी EMI जानें

कुछ ऐसी होगी डिजाइन

लुक और डिजाइन की बात करें तो इसका ओवरऑल शेप काफी हद तक रेगुलर सफारी जैसा ही रहेगा। कार की लंबाई, चौड़ाई, रूफ रेल्स और शार्क फिन एंटीना में कोई बदलाव नहीं दिखेगा। हालांकि, इलेक्ट्रिक मॉडल होने के नाते इसमें कुछ खास बदलाव जरूर मिलेंगे। जैसे आगे की तरफ बंद ग्रिल, नया फ्रंट और रियर बंपर, थोड़ा अलग डिजाइन वाली टेललाइट्स और हवा के दबाव को कम करने वाले एरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। साथ ही इस पर खास 'EV' की बैजिंग भी देखने को मिलेगी।

धांसू हैं कार के फीचर्स

केबिन और फीचर्स के मामले में सफारी.ईवी कंपनी की सबसे प्रीमियम कार होगी। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान दिखी तस्वीरों से पता चला है कि इसमें तीन स्क्रीन वाला सेटअप मिल सकता है। इसमें ड्राइवर डिस्प्ले और टचस्क्रीन के अलावा आगे बैठने वाले पैसेंजर के लिए एक अलग स्क्रीन होगी। इसके अलावा 6 और 7-सीटर ऑप्शन, 540-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम, लेवल-2 ADAS और गाड़ी को बाहर से ही पार्क करने जैसा 'समन मोड' जैसे धांसू फीचर्स मिलने की पूरी उम्मीद है।

रेंज करीब 600 किमी

यह एसयूवी कंपनी के नए 'Acti.EV+' प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। यह बेहतर राइडिंग और सेफ्टी के लिए जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 65kWh और 75kWh के बैटरी पैक का ऑप्शन मिल सकता है। इतना ही नहीं, ज्यादा रेंज चाहने वालों के लिए इसमें 80kWh का एक बड़ा बैटरी पैक भी दिया जा सकता है। यह टाटा की किसी कार में अब तक का सबसे बड़ा बैटरी पैक होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार करीब 600 किमी तक रेंज ऑफर कर सकती है।

इन कारों से होगा मुकाबला

भारतीय मार्केट में सफारी.ईवी का सीधा मुकाबला महिंद्रा XEV 9S से होगा। इसकी बिक्री इस समय काफी अच्छी चल रही है। महिंद्रा की इस कार को सबसे ज्यादा पसंद इसकी सही कीमत की वजह से किया जाता है। माना जा रहा है कि टाटा मोटर्स भी आक्रामक कीमत रणनीति अपनाते हुए सफारी.ईवी को काफी किफायती दाम में लॉन्च कर सकती है। वर्तमान में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की भारी डिमांड को देखते हुए टाटा मोटर्स इस नए मॉडल के साथ अपनी मार्केट हिस्सेदारी को और मजबूत करने की कोशिश में है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़टाटा ला रही है अपनी पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, मिलेगी 600 km तक की रेंज