211Km रेंज के साथ टाटा का नया कमर्शियल इलेक्ट्रिक पिकअप लॉन्च, कीमत सिर्फ इतनी
टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो में नया इंट्रा ईवी (Intra EV) पिकअप ट्रक शामिल हो गया है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल लाइनअप में इसे लॉन्च किया है। Ace EV 1000 और Ace Pro EV के बाद, यह टाटा का तीसरा इलेक्ट्रिक छोटा कमर्शियल व्हीकल है।

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो में नया इंट्रा ईवी (Intra EV) पिकअप ट्रक शामिल हो गया है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल लाइनअप में इसे लॉन्च किया है। Ace EV 1000 और Ace Pro EV के बाद, यह टाटा का तीसरा इलेक्ट्रिक छोटा कमर्शियल व्हीकल है। इसमें एक खास तौर पर बनाया गया इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर और पिकअप ट्रकों का पहले से ही भरोसेमंद और पॉपुलर इंट्रा ब्रांड शामिल है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर ये 211Km का सफर तय कर सकता है। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.95 लाख रुपए है।






टाटा इंट्रा EV कमर्शियल पिकअप में फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगा। इससे इसका डाउन-टाइम कम हो जाता है और ज्यादा से ज्यादा अप-टाइम सुनिश्चित होता है, जिससे कमाई भी ज्यादा होती है। टाटा मोटर्स ने बताया कि इंट्रा EV का विकास असल दुनिया के ऑपरेशन्स से मिली गहरी जानकारियों के आधार पर किया गया है। इंट्रा EV की मुख्य खासियतें इसकी प्रोडक्टिविटी और मुनाफा कमाने की कैपेसिटी हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD eMAX 7
₹ 26.9 - 29.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इंट्रा EV लंबे बॉडी ऑप्शन्स के साथ आता है, जिसकी लंबाई 10 फीट 2 इंच तक होती है। यह इंट्रा EV को FMCG, ई-कॉमर्स, कोल्ड-चेन, वेस्ट मैनेजमेंट, LPG डिस्ट्रीब्यूश और डेयरी डिस्ट्रीब्यूशन जैसे एरिया में अपनी सेवाएं देने में मदद करता है। इंट्रा EV में वॉक-थ्रू केबिन, कार जैसा एर्गोनॉमिक्स और इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग मिलता है। इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ, इंड्रा EV एक शांत केबिन का भी वादा करता है। टाटा का खास फ्लीट एज सूट रियल-टाइम व्हीकल ट्रैकिंग, हेल्थ मॉनिटरिंग, मेटेनेंस से जुड़ी जानकारी और अन्य फीचर्स देता है। अन्य फीचर्स में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग शामिल है, जिसे बैटरी को रिचार्ज करने के लिए तीन लेवल तक एडजस्ट किया जा सकता है।
बैटरी की बात करें तो, टाटा इंट्रा EV में 28.2 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार चार्ज करने पर 211Km तक की सर्टिफाइड रेंज का वादा करता है। ज्यादा से ज्यादा अप-टाइम सुनिश्चित करने के लिए, इंट्रा EV में CCS2 चार्जिंग सॉकेट के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है. जिससे यह 55 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाता है। इसका मोटर 96.5 bhp और 230 Nm की पावर देता है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 1,750 kg है।
टाटा इंट्रा EV पिकअप को लॉन्च पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, गिरीश वाघ ने कहा, "ग्रीन मोबिलिटी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ऐसे टिकाऊ समाधान देने पर केंद्रित है, जो बड़े पैमाने पर आजमाए हुए हों और भारत की विविध कमर्शियल मोबिलिटी जरूरतों के हिसाब से सही हों। हमारे इलेक्ट्रिक मिनी-ट्रकों को बाजार से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स और देश भर के 10 शहरों में यात्रियों की सर्विस कर रही हमारी इलेक्ट्रिक बसों की सफल तैनाती के आधार पर हमने इस साल की शुरुआत में अपने अगली पीढ़ी के इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च किया है।"
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


