बुलेट ट्रेन की रफ्तार से बढ़ी इस SUV की डिमांड; क्रेटा, स्कॉर्पियो भी छूटीं पीछे, बिक्री में हुआ 125% का इजाफा
टाटा हैरियर (Tata Harrier) को बीते महीने कुल 3,096 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर टाटा हैरियर की बिक्री में 125 परसेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 1,376 यूनिट था।

भारतीय ग्राहकों के बीच मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो इस सेगमेंट की में हुंडई क्रेटा ने करीब 18,000 यूनिट बिक्री के साथ टॉप पोजीशन हासिल कर दिया। हालांकि, डिमांड के मामले में टाटा की भौकाली एसयूवी हैरियर ने सबको पीछे छोड़ दिया। टाटा हैरियर (Tata Harrier) को बीते महीने कुल 3,096 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर टाटा हैरियर की बिक्री में 125 परसेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 1,376 यूनिट था। आइए जानते हैं टाटा हैरियर के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Harrier
₹ 12.89 - 25.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector
₹ 11.99 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Safari
₹ 13.29 - 25.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एसयूवी में हे 5-स्टार सेफ्टी
अगर पावरट्रेन की बात करें तो टाटा हैरियर में 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 170bhp की अधिकतम पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार के इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि कंपनी टाटा हैरियर के मैनुअल वेरिएंट में 16.80 किलोमीटर प्रति लीटर जबकि ऑटोमेटिक वेरिएंट में 14.60 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है।
पैनोरमिक सनरूफ भी है मौजूद
टाटा हैरियर में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में स्टैंडर्ड 6-एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
इतनी है टाटा हैरियर की कीमत
भारतीय मार्केट में टाटा हैरियर का मुकाबला महिंद्रा XUV 700 जैसी एसयूवी से होता है। टाटा हैरियर को भारत एनसीएपी ने फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग दी है। टाटा हैरियर की एक्स-शोरूम कीमत 12.89 लाख रुपये से टॉप मॉडल में 25.25 लाख रुपये तक जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


