टाटा की इस भौकाली SUV पर आया हजारों रुपये का डिस्काउंट, 5-स्टार सेफ्टी से है लैस; मौका मई तक वैलिड

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर मई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी हैरियर पर भी डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान Tata Harrier पर 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

टाटा की इस भौकाली SUV पर आया हजारों रुपये का डिस्काउंट, 5-स्टार सेफ्टी से है लैस; मौका मई तक वैलिड
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग है तो यह खबर आपके काम की है। टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर मई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी हैरियर पर भी डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान टाटा हैरियर (Tata Harrier) पर 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 10,000 रुपये कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टाटा हैरियर के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

डिजाइन और फीचर्स

टाटा हैरियर का डिजाइन काफी बोल्ड और प्रीमियम है। इसमें 'पैडल लैंप्स', स्लीक एलईडी डीआरएल और कनेक्टेड टेललाइट्स दी गई हैं। अंदर की तरफ आपको 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं। अब इसके टॉप मॉडल में 14.5 इंच का नया इंफोटेनमेंट सिस्टम और डॉल्बी एटमॉस साउंड जैसे एडवांस फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 12.89 - 25.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 19.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Bigster

Renault Bigster

₹ 13 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 20.39 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

पावरट्रेन और माइलेज

हैरियर अपने दमदार 2.0-लीटर 'क्रायोजेट' डीजल इंजन के लिए मशहूर है। यह 170bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिन्हें हाईवे पर तेज रफ्तार और लंबी दूरी तय करना पसंद है। इसके अलावा, अब इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी आ गया है। माइलेज की बात करें तो डीजल वैरिएंट लगभग 14 से 16.8 किमी/लीटर तक का माइलेज दे देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं।

सेफ्टी और कीमत

सेफ्टी के मामले में हैरियर एक 'चलता-फिरता किला' है। इसे भारत NCAP और ग्लोबल NCAP दोनों में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें 7 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 12.89 लाख से शुरू होकर टॉप-एंड 'डार्क एडिशन' के लिए 25.85 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।