Tata ने दिया झटका, महंगी हो गई कंपनी की यह पॉप्युलर eSUV, खरीदने से पहले जान लें नई कीमत
टाटा ने ग्राहकों के लिए अपनी पॉप्युलर इलेक्ट्रिक एसयूवी को महंगा कर दिया है। इस एसयूवी का नाम हैरियर ईवी है। रिपोर्ट के अनुसार हैरियर ईवी की कीमत में 11 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। आइए जानते हैं डीटेल।

टाटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। कंपनी ने हाल में अपनी पूरी रेंज की कीमतों को बढ़ाने के प्लान के बारे में बताया था। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी - Tata Harrier EV को महंगा कर दिया है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार हैरियर ईवी अब 11 हजार रुपये तक महंगी हो गई है। आइए जानते हैं डीटेल।
हैरियर EV की कीमत 11 हजार रुपये तक बढ़ी
प्राइस हाइक के बाद टाटा हैरियर ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 21.79 लाख रुपये हो गई है। कंपनी ने इसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों में 10 हजार रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। वहीं, इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत अब 30.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।
BaaS से 7.30 लाख रुपये कम हुआ शुरुआती खर्च
टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम को पूरी इलेक्ट्रिक कार रेंज में ऑफर करने का ऐलान किया है। इसके तहत ग्राहक कार और बैटरी की कीमत को अलग-अलग चुका सकते हैं। इससे इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय शुरुआती खर्च काफी कम हो जाता है। BaaS प्रोग्राम के तहत हैरियर EV की शुरुआती कीमत 7.30 लाख रुपये कम होकर 14.49 लाख रुपये हो जाती है। हालांकि, इसके साथ ग्राहकों को बैटरी इस्तेमाल के लिए 5.90 रुपये प्रति किलोमीटर की बैटरी रेंटल फीस देनी होगी।
हैरियर ईवी के खास फीचर
हैरियर ईवी में 75kWh और 65kWh के बैटरी पैक दिए गए हैं। ड्यूल और सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आने वाले इन बैटरी पैक की पावर 390bhp और टॉर्क 504Nm है। हैरियर ईवी की क्लेम्ड रेंज 627km तक है। यह 0 से 100kmph की स्पीड सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ सकती है। नई हैरियर ईवी में पैनोरमिक सनरूफ, फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 14.5-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, पांच टेरेन मोड (सैंड, रॉक-क्रॉल, मड रट्स, कस्टम और नॉर्मल), वेंटिलेशन और मेमरी फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स, फ्रंट पैसेंजर सीट के लिए बॉस मोड और सेकेंड रो के लिए कंफर्टेबल हेडरेस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
जल्द आ सकती है सफारी ईवी
टाटा मोटर्स आजकल अपनी सफारी ईवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी की पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी। सफारी ईवी का डिजाइन मौजूदा ICE सफारी जैसा ही होगा। इसमें कुछ ईवी स्पेसिफिक चेंज किए जाएंगे। सफारी ईवी में हैरियर ईवी वाला ही बैटरी पैक मिल सकता है।

