पेट्रोल या डीजल नहीं, बल्कि इस SUV का इलेक्ट्रिक मॉडल जमकर बिक रहा; रेंज और सेफ्टी आ रही पसंद

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

पिछले 10 महीने के दौरान हैरियर की EV मॉडल लगातर ICE पर भारी पड़ा है। सिर्फ जून 2025 में ही हैरियर ICE की बिक्री, इलेक्ट्रिक मॉडल से ज्यादा रही थी। उसके बाद लगातार इलेक्ट्रिक मॉडल की बिक्री काफी शानदार रही है। पिछले 10 महीने के दौरान हैरियर की कुल 31,008 यूनिट बिकीं।

पेट्रोल या डीजल नहीं, बल्कि इस SUV का इलेक्ट्रिक मॉडल जमकर बिक रहा; रेंज और सेफ्टी आ रही पसंद
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा मोटर्स की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV हैरियर EV के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, इस इलेक्ट्रिक कार की डिमांड ने इसके ICE (पेट्रोल और डीजल) मॉडल की बिक्री को काफी पीछे छोड़ दिया है। पिछले 10 महीने के दौरान हैरियर की EV मॉडल लगातर ICE पर भारी पड़ा है। सिर्फ जून 2025 में ही हैरियर ICE की बिक्री, इलेक्ट्रिक मॉडल से ज्यादा रही थी। उसके बाद लगातार इलेक्ट्रिक मॉडल की बिक्री काफी शानदार रही है। पिछले 10 महीने के दौरान हैरियर की कुल 31,008 यूनिट बिकीं। जिसमें इलेक्ट्रिक की 17,592 यूनिट और ICE की 13,416 यूनिट बिकीं। वहीं, EV का मार्केट शेयर 57% रहा। बता दें कि ये 5-स्टार सेफ्टी वाली SUV है। चलिए अब इसके ICE और EV सेल्स ब्रेकअप को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
टाटा हैरियर EV और ICE मॉडल की सेल्स
सेल्सEVICEटोटलEV %ICE %
मार्च 202615971229282657%43%
फरवरी 202617381358309656%44%
जनवरी 202619951716371154%46%
दिसंबर 20251426952237860%40%
नवंबर 202523981373377164%36%
अक्टूबर 202525191964448356%44%
सेितंबर 202523631818418157%43%
अगस्त 202517801307308758%42%
जुलाई 20251301915221659%41%
जून 2025475784125938%62%
टोटल17592134163100857%43%

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Harrier EV

Tata Harrier EV

₹ 21.49 - 30.23 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 31.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टाटा हैरियर EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसमें नया 540-डिग्री कैमरा फंक्शन 360-डिग्री सराउंड व्यू मॉनिटर सिस्टम में एक एडिशनल एंगल जोड़ता है जो कार के नीचे क्या है यह भी दिखाता है। यह नया एंगल ट्रांसपेरेंट मोड में एक्टिव हो जाता है जो ऑफ-रोड इलाके से निपटने के साथ-साथ बड़े गड्ढों से गुजरने में ड्राइवर की मदद करता है। हैरियर EV मास-मार्केट सेगमेंट में पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है जिसमें डुअल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया गया है। इसमें हर एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर है। बूस्ट मोड का यूज करके हैरियर EV केवल 6.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

स्टैंडर्ड हैरियर में केवल 3 टेरेन मोड हैं यानी नॉर्मल, रफ और वेट। इलेक्ट्रिक हैरियर के मामले में टाटा मोटर्स ने कुल 6 मल्टी-टेरेन मोड पेश किए हैं जिनमें नॉर्मल, मड रट्स, रॉक क्रॉल, सैंड, स्नो/ग्रास और कस्टम मोड शामिल हैं। ये मोड पावर डिलीवरी, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और थ्रॉटल रिस्पॉन्स को बदलते हैं ताकि एसयूवी को मुश्किल इलाकों में मदद मिल सके।

टाटा मोटर्स ने हैरियर EV के साथ नया 14.5-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम पेश किया है जो किसी भी टाटा कार के लिए सबसे बड़ा है। यह सैमसंग द्वारा बनाया गया नियो क्यूएलईडी डिस्प्ले है जो ग्राहकों को शार्प और क्रिस्प व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। हैरियर EV में शार्क फिन एंटीना में एक एडिशनल कैमरा लगा है। इस कैमरे से आने वाली फीड डिजिटल IRVM पर दिखाई देती है जिससे कार के पीछे क्या है इसकी साफ तस्वीर मिलती है। इसमें रिकॉर्डिंग फंक्शन भी है और यह बेहतर सुरक्षा के लिए डैशकैम का भी काम करता है।

BNCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग
भारत NCAP में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32/32 स्कोर और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 45/49 स्कोर किया। कंपनी ने एक इवेंट में टाटा हैरियर EV से पथरीली रास्ते पर ऑफरोडिंग भी की। इसे खड़ी चढ़ाई पर चढ़ाया गया। इससे एक टैंक को भी खींचकर दिखाय गया। इसे कीचड़ और पानी से भरे रास्तों से भी निकाला गया। इतना ही नहीं, इसे जंप कराकर भी दिखाया गया। कुल मिलाकर इसने ऐसे कारनामे करके दिखा दिए जो शायद एक इलेक्ट्रिक कार के लिए करना आसान नहीं होता। इन सबके बीच इसके बॉडी शेल की मजबूती के लिए कार के ऊपर 1.5 टन का एक कंटेनर रखकर भी दिखाया गया।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।