Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Harrier EV Discounts Rs.1 Lakh In December 2025
6 एयरबैग, ADAS 2, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग; 600Km रेंज वाली ये इलेक्ट्रिक SUV हो गई ₹1 लाख सस्ती

6 एयरबैग, ADAS 2, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग; 600Km रेंज वाली ये इलेक्ट्रिक SUV हो गई ₹1 लाख सस्ती

संक्षेप:

ईवी में दिया गया नया 540-डिग्री कैमरा फंक्शन 360-डिग्री सराउंड व्यू मॉनिटर सिस्टम में एक एडिशनल एंगल जोड़ता है जो कार के नीचे क्या है यह भी दिखाता है। यह नया एंगल ट्रांसपेरेंट मोड में एक्टिव हो जाता है जो ऑफ-रोड इलाके से निपटने के साथ-साथ बड़े गड्ढों से गुजरने में ड्राइवर की मदद करता है।

Dec 06, 2025 11:33 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में हैरियर EV सबसे दमदार मॉडल है। ये कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। साथ ही इसमें लेवल ADAS 2 भी मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 21.49 लाख रुपए है। हालांकि, इस महीने यानी दिसंबर में इस इलेक्ट्रिक SUV को 1 लाख रुपए के ईयरएंड डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी ये डिस्काउंट कार के सभी वैरिएंट पर दे रही है। कंपनी के दावे के मुताबिक, ये सिंगल चार्ज पर 600Km की रेंज देती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टाटा हैरियर EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ईवी में दिया गया नया 540-डिग्री कैमरा फंक्शन 360-डिग्री सराउंड व्यू मॉनिटर सिस्टम में एक एडिशनल एंगल जोड़ता है जो कार के नीचे क्या है यह भी दिखाता है। यह नया एंगल ट्रांसपेरेंट मोड में एक्टिव हो जाता है जो ऑफ-रोड इलाके से निपटने के साथ-साथ बड़े गड्ढों से गुजरने में ड्राइवर की मदद करता है। हैरियर ईवी मास-मार्केट सेगमेंट में पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है जिसमें डुअल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया गया है। इसमें प्रत्येक एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर है। बूस्ट मोड का यूज करके हैरियर ईवी केवल 6.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Harrier EV

Tata Harrier EV

₹ 21.49 - 30.23 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 29.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 31.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Elroq

Skoda Elroq

₹ 25 - 35 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:टाटा ने फुल चार्ज पर 502Km दौड़ने वाली कार को किया सस्ता, पूरे ₹1.80 लाख की छूट

स्टैंडर्ड हैरियर में केवल 3 टेरेन मोड हैं यानी नॉर्मल, रफ और वेट। इलेक्ट्रिक हैरियर के मामले में टाटा मोटर्स ने कुल 6 मल्टी-टेरेन मोड पेश किए हैं जिनमें नॉर्मल, मड रट्स, रॉक क्रॉल, सैंड, स्नो/ग्रास और कस्टम मोड शामिल हैं। ये मोड पावर डिलीवरी, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और थ्रॉटल रिस्पॉन्स को बदलते हैं ताकि एसयूवी को मुश्किल इलाकों में मदद मिल सके।

टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी के साथ नया 14.5-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम पेश किया है जो किसी भी टाटा कार के लिए सबसे बड़ा है। यह सैमसंग द्वारा बनाया गया नियो क्यूएलईडी डिस्प्ले है जो ग्राहकों को शार्प और क्रिस्प व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। हैरियर ईवी में शार्क फिन एंटीना में एक एडिशनल कैमरा लगा है। इस कैमरे से आने वाली फीड डिजिटल IRVM पर दिखाई देती है जिससे कार के पीछे क्या है इसकी साफ तस्वीर मिलती है। इसमें रिकॉर्डिंग फंक्शन भी है और यह बेहतर सुरक्षा के लिए डैशकैम का भी काम करता है।

ये भी पढ़ें:इस तारीख तक आपके अकाउंट में आ जाएगा इंडिगो फ्लाइट कैंसलेशन का रिफंड, जानिए

BNCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग
भारत NCAP में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32/32 स्कोर और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 45/49 स्कोर किया। कंपनी ने एक इवेंट में टाटा हैरियर EV से पथरीली रास्ते पर ऑफरोडिंग भी की। इसे खड़ी चढ़ाई पर चढ़ाया गया। इससे एक टैंक को भी खींचकर दिखाय गया। इसे कीचड़ और पानी से भरे रास्तों से भी निकाला गया। इतना ही नहीं, इसे जंप कराकर भी दिखाया गया। कुल मिलाकर इसने ऐसे कारनामे करके दिखा दिए जो शायद एक इलेक्ट्रिक कार के लिए करना आसान नहीं होता। इन सबके बीच इसके बॉडी शेल की मजबूती के लिए कार के ऊपर 1.5 टन का एक कंटेनर रखकर भी दिखाया गया।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।