एक झटके में ₹2.75 लाख सस्ती हो गई टाटा की यह इलेक्ट्रिक SUV, रेंज 600 km से ज्यादा; ऑफर जून तक वैलिड
टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग इलेक्ट्रिक कारों पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर एसयूवी टाटा हैरियर ईवी (Tata Harrier EV) पर भी लाखों रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग इलेक्ट्रिक कारों पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर एसयूवी टाटा हैरियर ईवी (Tata Harrier EV) पर भी लाखों रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इस दौरान हैरियर ईवी खरीदने पर अधिकत 2.75 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टाटा हैरियर ईवी के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसा है लुक और डिजाइन
दिखने के मामले में टाटा हैरियर ईवी रोड पर अलग ही भौकाल जमाती है। इसके आगे की तरफ कनेक्टेड एलईडी डीआरएल (LED DRLs) और नया बंद ग्रिल डिजाइन इसे मॉडर्न लुक देता है। कार के अंदर सैमसंग नियो क्युलेड (Neo QLED) टेक्नोलॉजी वाली बड़ी 14.5-इंच की टचस्क्रीन दी गई है जो डॉल्बी एटमॉस के साथ जेबीएल (JBL) स्पीकर्स को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, एसयूवी में पैनोरमिक सनरुफ और वेंटिलेटेड सीट्स भी दी गई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख
Toyota Urban Cruiser Ebella
₹ 23.6 लाख
Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
हैरियर ईवी में टाटा ने दो बैटरी पैक्स के ऑप्शन दिए हैं। एक 65 kWh और दूसरा बड़ा 75 kWh का बैटरी पैक। छोटे बैटरी पैक के साथ यह कार सिंगल चार्ज पर 538 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। जबकि 75 kWh वाले बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी रेंज 622 से 627 किलोमीटर (ARAI सर्टिफाइड) तक जाती है। यह भारी-भरकम एसयूवी महज 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। सबसे अच्छी बात यह है कि 120 kW के डीसी फास्ट चार्जर से इसे सिर्फ 15 मिनट चार्ज करके आप 250 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकते हैं।
सेफ्टी में भी 5-स्टार
टाटा हैरियर ईवी सेफ्टी के मोर्चे पर भी शानदार है। बता दें कि भारत एनसीएपी (BNCAP) क्रैश टेस्ट में इसे एडल्ट और बच्चों दोनों की सुरक्षा के लिए शानदार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग्स, 540-डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडडास (ADAS) दिया गया है। टाटा हैरियर ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 21.49 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल में 30.23 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


