
टाटा हैरियर EV की कितनी है रियर रेंज? सड़क पर दौड़ते ही खुली कंपनी के दावे की पोल! बस इतने KM दौड़ी
टाटा की हैरियर EV QWD में बड़ी 75kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो हर एक्सल पर एक-एक डुअल मोटर के साथ आती है। ये 313bhp का पावर और 504Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। टाटा का दावा है कि फुल चार्ज पर यह 622Km की शानदार रेंज (MIDC) देती है।
टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में हैरियर EV सबसे लेटेस्ट, पावरफुल और टेक ऑरिएंटेड कार है। कंपनी ने इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन 65kWh और 75kWh में लॉन्च किया है। ऐसे में अब इसके 75kWh बैटरी पैक मॉडल के रियल रेंज टेस्ट की डिटेल सामने आई है। कारवाले ने हैरियर EV QWD का टेस्ट किया है। इस टेस्ट को पूरा करने के लिए पहले कार का 100% तक चार्ज किया गया। इस टेस्ट को शहर और हाईवे दोनों पर 50:50 में बंटा गाय। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि ये 460 से 490Km की एक्सपेक्टेड 'रियल-वर्ल्ड' C75 रेंज देती है। चलिए अब इस रिपोर्ट को देखते हैं।






हैरियर EV QWD में बड़ी 75kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो हर एक्सल पर एक-एक डुअल मोटर के साथ आती है। ये 313bhp का पावर और 504Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। टाटा का दावा है कि फुल चार्ज पर यह 622Km की शानदार रेंज (MIDC) देती है। इसके अलावा, ब्रांड ने 460 से 490Km की एक्सपेक्टेड 'रियल-वर्ल्ड' C75 रेंज बैंड का भी जिक्र किया है, जिसकी उम्मीद ज्यादातर कस्टमर्स अपनी ड्राइविंग कंडीशन और स्टाइल के आधार पर कर सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 5.5 - 9.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.2 - 24.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कारवाले ने टेस्ट के लिए बैटरी को 100% चार्ज करके शुरू किया और कार को उसके डिफॉल्ट सिटी ड्राइव मोड में रखा, जिस मोड में हैरियर EV हर बार स्टार्ट होती है। रीजेन को लेवल 1 पर रखा गया था, जो ज्यादा नेचुरल कोस्टिंग फील देता है। यह काफी हद तक वैसा ही है जैसा ज्यादातर ओनर्स डेली करते हैं। एयर-कंडीशनिंग को 23 से 24 डिग्री के बीच रखा गया था। वहीं, फैन की स्पीड एक और दो के बीच सेट की गई थी।
कार को बैटरी खत्म होने तक चलाया गया। ऐसे में हैरियर EV ने कुल 438.2Km की दूरी तय की। यह क्लेम किए गए 622Km का लगभग 70% रहा। यानी की कंपनी की क्लेम रेंज से 184Km और एक्सपेक्टेड 'रियल-वर्ल्ड' C75 रेंज से 52Km कम रही। यह आंकड़ा टाटा की अपनी एक्सपेक्टेड रियल-वर्ल्ड रेंज 460 से 490km से थोड़ा ही कम है, लेकिन यह देखते हुए कि टेस्ट में ट्रैफिक कंडीशन और खुले हाईवे स्ट्रैच दोनों शामिल थे, काफी बेहतर है। रियल-वर्ल्ड कंडीशन में 438Km से ज्यादा की दूरी तय करके टाटा हैरियर EV एक काबिल लॉन्ग-रेंज इलेक्ट्रिक SUV साबित होती है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


