डीजल-पेट्रोल छोड़ Tata Harrier के EV मॉडल पर टूटे ग्राहक, 64% लोगों की बनी पसंद; जानिए वजह
भारतीय मार्केट में टाटा हैरियर (Tata Harrier) ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि जुलाई, 2025 में इसके इलेक्ट्रिक मॉडल के आने के बाद से, ग्राहकों की पहली पसंद अब हैरियर ईवी बन चुकी है।

भारतीय मार्केट में टाटा हैरियर (Tata Harrier) ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि जुलाई, 2025 में इसके इलेक्ट्रिक मॉडल के आने के बाद से, ग्राहकों की पहली पसंद अब हैरियर ईवी बन चुकी है। बिक्री के आंकड़ों को देखें तो पिछले कुछ महीनों से हैरियर का इलेक्ट्रिक वर्जन इसके पेट्रोल और डीजल वैरिएंट से कहीं आगे निकल गया है। बता दें कि जून, 2025 से मार्च, 2026 के बीच बिकी कुल हैरियर में 57 पर्सेंट हिस्सेदारी अकेले इलेक्ट्रिक मॉडल की रही। जबकि जून, 2026 में तो यह आंकड़ा 64 पर्सेंट तक पहुंच गया। यानी बिकने वाली हर तीन में से दो हैरियर ईवी थीं।
क्या है कंपनी की स्ट्रैटजी?
कीमत की बात करें तो हैरियर ईवी 21.69 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि पेट्रोल वैरिएंट 13 लाख रुपये से चालू होता है। पहली नजर में यह अंतर काफी बड़ा लगता है, लेकिन टाटा मोटर्स की स्मार्ट स्ट्रैटजी ने पूरा खेल बदल दिया। कंपनी ने ईवी को किसी बहुत ज्यादा महंगी गाड़ी के रूप में पेश करने के बजाय इसके टॉप और प्रीमियम वैरिएंट्स की कीमत पेट्रोल-डीजल के टॉप मॉडल के काफी करीब रखी। इससे जो ग्राहक 20 लाख से ज्यादा का बजट लेकर चल रहे थे, उन्हें इलेक्ट्रिक में ज्यादा फायदा नजर आया।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख
Mahindra BE 6 SPORTEQ
₹ 19.45 - 26.95 लाख
Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Toyota Urban Cruiser Ebella
₹ 23.6 लाख
BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख
627 किमी है ईवी का रेंज
कीमत के इस थोड़े से अंतर में ग्राहकों को काफी कुछ एक्स्ट्रा मिल रहा है। हैरियर ईवी न सिर्फ पेट्रोल-डीजल से ज्यादा पावरफुल है, बल्कि इसमें कई नए और एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। इसके 75 kWh बैटरी वाले QWD वैरिएंट में दो मोटर लगी हैं, जो 504Nm का टॉर्क देती हैं। यह गाड़ी महज 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। साथ ही, कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 627 किमी तक की रेंज देती है। जबकि 15 मिनट की फास्ट चार्जिंग में 250 किमी चल जाती है।
49% बढ़ गई ब्रांड की बिक्री
हैरियर ईवी की वजह से सिर्फ डीजल-पेट्रोल की बिक्री कम नहीं हुई है, बल्कि इस पूरे ब्रांड की बिक्री में बड़ा उछाल आया है। बता दें कि जुलाई, 2025 में हैरियर की कुल 2,216 यूनिट्स बिकी थीं। जबकि जुलाई, 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 3,301 यूनिट्स पर पहुंच गया। यानी सालाना आधार पर इसमें पूरे 49 पर्सेंट की बढ़त देखी गई है। कार का लुक और केबिन तो पुराना और जाना-पहचाना ही है, लेकिन ईवी में नई इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर, शानदार परफॉर्मेंस और रियर-व्हील ड्राइव जैसे फीचर्स इसे एक फ्लैगशिप कार का अहसास कराते हैं।
ताबड़तोड़ बिक रही टाटा ईवी
यह पूरे भारतीय कार मार्केट के लिए एक बड़ा सबक है कि ग्राहक सिर्फ कीमत कम होने की वजह से पेट्रोल या डीजल कार नहीं चुनते। अगर उन्हें इलेक्ट्रिक गाड़ी में बेहतर रेंज, जबरदस्त पावर और नए जमाने के फीचर्स मिलते हैं, तो वे खुशी-खुशी ईवी पर शिफ्ट होने को तैयार हैं। टाटा मोटर्स का कुल इलेक्ट्रिक कार बिजनेस भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि जुलाई, 2026 में टाटा ने 13,578 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं। यह पिछले साल के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा है। हैरियर ईवी ने यह साबित कर दिया है कि भविष्य इलेक्ट्रिक का ही है।


