Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Harrier Discount Rs 1.25 Lakh In January 2026
नए साल का पहला सबसे शानदार डिस्काउंट, इस SUV पर पूरे ₹1 लाख की छूट; कीमत अब इतनी रह गई

नए साल का पहला सबसे शानदार डिस्काउंट, इस SUV पर पूरे ₹1 लाख की छूट; कीमत अब इतनी रह गई

संक्षेप:

टाटा मोटर्स ने साल 2026 के पहले महीने यानी जनवरी के लिए डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी नए साल के मौके पर अपनी हैरियर SUV पर ग्राहकों को 1.25 लाख रुपए का बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। सबसे ज्यादा डिस्काउंट इस SUV के मॉडल ईयर 2025 (MY2025) पर मिलेगा।

Jan 05, 2026 06:27 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा मोटर्स ने साल 2026 के पहले महीने यानी जनवरी के लिए डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी नए साल के मौके पर अपनी हैरियर SUV पर ग्राहकों को 1.25 लाख रुपए का बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। सबसे ज्यादा डिस्काउंट इस SUV के मॉडल ईयर 2025 (MY2025) पर मिलेगा। इससे पहले दिसंबर में इस पर 1 लाख रुपए का डिस्काउंट मिल रहा था। ये कंपनी की सबसे प्रीमियम कारों में से एक है। इसे इलेक्ट्रिक मॉडल में भी खरीदा जा सकता है। हैरियर की कीमत 14 लाख रुपए से शुरू होकर 25.24 लाख रुपए तक जाती है। इस SUV में 170hp पावर वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जिसे MT या AT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

न्यू जेन हैरियर जल्द होगी लॉन्च

टाटा मोटर्स ने हैरियर SUV के न्यू जनरेशन मॉडल पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग में छोड़ा वक्त लगेगा। न्यू जेन की ये SUV एक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी। ये आंतरिक दहन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पावरट्रेन के साथ-साथ AWD टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेगा। बता दें कि मौजूदा जनरेशन की हैरियर लैंड रोवर के D8 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं। इसके अलावा, नए प्लेटफॉर्म की वजह से ये SUV मौजूदा मॉडल की तुलना में लंबी होंगी। नई जनरेशन की हैरियर को इंटरनली तौर पर टॉरस कोडनेम दिया गया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 14 - 25.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.57 - 7.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv

Tata Curvv

₹ 9.66 - 18.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Altroz

Tata Altroz

₹ 6.89 - 11.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor

Tata Tigor

₹ 5.49 - 8.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इस SUV पर आया स्टॉक क्लियरेंस डिस्काउंट! 15 जनवरी को आ रहा नया मॉडल

लैंड रोवर से इंस्पायर्ड D8 आर्किटेक्चर की एक बड़ी खामी यह है कि यह आंतरिक दहन इंजन (ICE) मॉडल के साथ AWD सिस्टम को सपोर्ट नहीं करता है। इसलिए, टाटा को हैरियर EV को QWD सिस्टम के साथ पेश करने के लिए इस प्लेटफॉर्म में भारी बदलाव करने पड़ रहे हैं। कंपनी इस SUV के लिए एक नया प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, ताकि इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जा सके। इसे महिंद्रा के NFA यूनिट की तरह ही डेवलप किया जा रहा है, जो 4×4 ड्राइव सिस्टम के साथ ICE और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन को समायोजित करने में कैपेबिल है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।