भले बिक्री में नंबर-1 बन गई टाटा नेक्सन, लेकिन डिमांड में इस SUV के आगे सब फेल; 5-स्टार सेफ्टी से है लैस
भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो टाटा नेक्सन कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल रही। हालांकि, डिमांड के मामले में टाटा हैरियर (Tata Harrier) ने सबको पीछे छोड़ दिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो टाटा नेक्सन कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल रही। हालांकि, डिमांड के मामले में टाटा हैरियर (Tata Harrier) ने सबको पीछे छोड़ दिया। बता दें कि टाटा हैरियर को बीते महीने कुल 3,096 लोगों ने खरीदा। जबकि ठीक एक साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 1,376 यूनिट रहा था। हालांकि, इस दौरान हैरियर की बिक्री में सालाना आधार पर 125 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि नंबर-1 नेक्सन की बिक्री में 27 पर्सेंट की ही बढ़ोतरी दर्ज की गई।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon
₹ 8 - 14.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 12.89 - 25.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.23 - 13.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 5.49 - 8.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 4.57 - 7.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एसयूवी में हे 5-स्टार सेफ्टी
अगर पावरट्रेन की बात करें तो टाटा हैरियर में 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 170bhp की अधिकतम पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार के इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि कंपनी टाटा हैरियर के मैनुअल वेरिएंट में 16.80 किलोमीटर प्रति लीटर जबकि ऑटोमेटिक वेरिएंट में 14.60 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है।
पैनोरमिक सनरूफ भी है मौजूद
टाटा हैरियर में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में स्टैंडर्ड 6-एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
इतनी है टाटा हैरियर की कीमत
भारतीय मार्केट में टाटा हैरियर का मुकाबला महिंद्रा XUV 700 जैसी एसयूवी से होता है। टाटा हैरियर को भारत एनसीएपी ने फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग दी है। टाटा हैरियर की एक्स-शोरूम कीमत 12.89 लाख रुपये से टॉप मॉडल में 25.25 लाख रुपये तक जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


