
अब पेट्रोल वैरिएंट में एंट्री करने जा रही टाटा हैरियर और सफारी, इस दिन होगी लॉन्च; जानिए खासियत
टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर एसयूवी हैरियर और सफारी में अब पेट्रोल इंजन का ऑप्शन लेकर आ रहा है। इनका लॉन्च भारत में 9 दिसंबर, 2025 को होने वाला है। बता दें कि अब तक ये गाड़ियां सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही उपलब्ध थीं।
टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर एसयूवी हैरियर और सफारी में अब पेट्रोल इंजन का ऑप्शन लेकर आ रहा है। इनका लॉन्च भारत में 9 दिसंबर, 2025 को होने वाला है। बता दें कि अब तक ये गाड़ियां सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही उपलब्ध थीं। अब पेट्रोल वैरिएंट आने से शहरों में रहने वाले और कम मेंटेनेंस वाले इंजन पसंद करने वाले खरीदारों के लिए यह बड़ी खबर है। इंडिया टुडे में छपी एक खबर के अनुसार, कंपनी का यह कदम अपने प्रीमियम एसयूवी पोर्टफोलियो को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने की दिशा में एक स्ट्रैटेजिक स्टेप है।






नया इंजन और दमदार परफॉर्मेंस
इन एसयूवी में टाटा का नया 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर, डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया जाएगा। यह इंजन कंपनी के इन-हाउस ‘Hyperion’ फैमिली का हिस्सा है जो हैरियर और सफारी में लगभग 170bhp की पावर और 250-280Nm का टॉर्क देगा। इंजन को मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा। इससे ये गाड़ियां MG Hector, Hyundai Alcazar और Jeep Compass जैसी टर्बो-पेट्रोल SUVs के सीधे मुकाबले में आएंगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Safari
₹ 15.5 - 27.44 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 15 - 26.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz
₹ 6.89 - 11.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 6 - 9.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 5.5 - 9.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
स्मूद ड्राइव और फीचर्स
नया 1.5 T-GDI इंजन सिर्फ पावर ही नहीं देगा बल्कि ड्राइविंग को स्मूद और रिफाइंड भी बनाएगा। टर्बोचार्जिंग और डायरेक्ट इंजेक्शन की टेक्नोलॉजी इसे एफिशिएंट बनाती है और शहरों में शांत ड्राइव का अनुभव देती है। अब तक हैरियर और सफारी केवल 2.0-लीटर Kryotec डीजल इंजन के साथ आती थीं जो 168 bhp और 350 Nm टॉर्क देती थीं। पेट्रोल वैरिएंट के आने से ये SUVs ज्यादा स्मूद ड्राइव और कम शोर वाली होंगी।
कीमत और मार्केट स्ट्रैटजी
हैरियर पेट्रोल की शुरुआती कीमत 14 लाख रुपये से कम और सफारी की करीब 15 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। फिलहाल हैरियर की एक्स-शोरूम कीमत 14 लाख से 25.25 लाख और सफारी की 14.66 लाख से 25.96 लाख के बीच है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




