
मार्केट का गेम बदलने पेट्रोल वैरिएंट में आ रही टाटा हैरियर और सफारी, जानिए क्या होगी खासियत
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने आने वाले समय की अपनी प्रोडक्ट प्लानिंग को लेकर बड़ा संकेत दिया है। कंपनी जल्द ही अपनी पॉपुलर SUV टाटा हैरियर और टाटा सफारी के पेट्रोल वैरिएंट्स लॉन्च करने की तैयारी में है।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने आने वाले समय की अपनी प्रोडक्ट प्लानिंग को लेकर बड़ा संकेत दिया है। कंपनी जल्द ही अपनी पॉपुलर SUV टाटा हैरियर और टाटा सफारी के पेट्रोल वैरिएंट्स लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि अभी तक भारतीय बाजार में हैरियर और सफारी सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही उपलब्ध हैं, जिनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। पेट्रोल इंजन आने के बाद इन दोनों SUV की पहुंच और ज्यादा ग्राहकों तक हो सकती है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।






कुछ ऐसा होगा पावरट्रेन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा हैरियर और सफारी में नया 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसे कंपनी ने ‘हाइपरियन’ नाम दिया है। इस इंजन को पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया गया था। उम्मीद है कि यह पेट्रोल इंजन डुअल-क्लच ऑटोमैटिक या टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा। पावर की बात करें तो यह इंजन करीब 170bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Safari
₹ 14.66 - 25.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 14 - 25.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz
₹ 6.89 - 11.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कम हो सकती है कीमत
पेट्रोल इंजन की एंट्री से हैरियर और सफारी की बाजार में पोजिशन और मजबूत होने की संभावना है। दरअसल, इस सेगमेंट में मौजूद ज्यादातर SUV पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आती हैं। जबकि टाटा की ये दोनों गाड़ियां अब तक सिर्फ डीजल पर निर्भर थीं। पेट्रोल वैरिएंट आने से इनका मुकाबला प्रतिद्वंद्वियों से ज्यादा बराबरी का हो जाएगा। इसके अलावा, माना जा रहा है कि पेट्रोल इंजन के साथ इन SUV की शुरुआती कीमत भी कुछ कम हो सकती है।
दमदार है मौजूदा इंजन
फिलहाल हैरियर और सफारी में 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया जाता है जो 167bhp की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। कीमत की बात करें तो टाटा सफारी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.66 लाख रुपये है। जबकि हैरियर 14 लाख रुपये से शुरू होती है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




